Author: admin

बिलासपुर । 60 महीने के कार्यकाल में शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने में असफल हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार के खिलाफ आज शनिवार को NSUI के कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने लोगों के जूते पॉलिश कर सड़क प्रदर्शन किया। बता दें कि शहर के नेहरु चौक पर NSUI के कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से प्रदर्शन किया है। इस सम्बन्ध में NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष आदिल खैरानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में हर वर्ष ढाई करोड़ युवा बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था। बेरोजगारी के…

Read More

राजनांदगांव । सरेंडर नक्सली कुमार और आर्यन को लेकर जब पुलिस ने जंगल की खाक छानी तब भारी मात्रा में नक्सली सामान देख पुलिस बल के भी होश उड़ गए. नक्सलियों ने बड़े-बड़े कंटेनर में दैनिक उपयोग के सामान छुपा रखे थे. साथ ही नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विस्फोटक सामग्री का जखीरा भी बरामद हुआ है. आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बताया कि ये सामग्री सीसीएम दीपक तेलतुब्डे ने रखवाए थे. मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त कर लिया गया है ।रिमोट, रिमोट बनाने की सामग्री, वॉकीटाकी, नक्सली बेल्ट, 2 क्विंटल चावल, 500-500 लिटर के सिंटेक्स में…

Read More

रायपुर । हार्वर्ड लॉ स्कूल ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अधिवक्ता और मानवाधिकार कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया है। सुधा भारद्वाज वर्तमान में पुणे जेल में बंद हैं। हार्वर्ड लॉ स्कूल ने महिलाएं जो परिवर्तन को प्रोत्साहित करती हैं नाम की विशेष श्रेणी तैयार की है।प्रतिष्ठित महिलाओं की इस सूची में सुधा को जगह दी गई है। सुधा भारद्वाज पिछले कई दशकों से छत्तीसगढ़ में मजदूरों के लिए संघर्ष कर रही हैं। आइआइटी कानपुर से गणित में गोल्ड मैडलिस्ट सुधा ने मजदूरों का मुकदमा लड़ने के लिए बाद में वकालत की पढ़ाई की। वे मानवाधिकारों…

Read More

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ में पुलिस ने राजनांदगांव जिले में बड़ी तादाद में नक्सलियों का डंप सामान बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पित नक्सली कुमारसाय और पहाड़ सिंह की निशानदेही पर भावे जंगल से 500-500 लीटर के सिंटेक्स टैंक में छुपाकर रखे गए 10 किलो के 7 कूकर, पांच किलो के आठ कूकर, 15 किलो का स्टील डिब्बा, वॉकी टॉकी, रिकॉर्डर, रिमोट बनाने का किट, बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर, नक्सली वर्दी, सिविल कपडा़, राशन के समान सहित बडी़ संख्या में सामान बरामद किया है।डीआईजी रतनलाल डांगी ने सर्चिंग पर निकले जवानों को बधाई देते हुए इसे नक्सली मोर्चे पर बड़ी…

Read More

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी में एनएच 43 सुरखी टैंक में देर रात दो ट्रकों की आपस भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं 3 को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है हादसे का कारण ओव्हर टेक करना है। दुर्घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने अनुशंसा हेतु राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों के विधायकों की समिति का गठन किया गया हैं। इस समिति में भारतीय जनता पार्टी के 2 सदस्य, बहुजन समाज पार्टी के 1, जनता कांग्रेस पार्टी के 1 सदस्य और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 8 सदस्य शामिल हैं। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने शराबबंदी को लेकर अन्य समितियों का भी गठन किया है। सामाजिक संगठनों की समिति – इस समिति में साहू समाज, कुर्मी समाज, सर्व कुर्मी समाज, ब्राम्हण समाज,…

Read More

नरसिंहपुर । तेंदूखेड़ा के घोघरा नाले के पास देर रात बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा पर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। हमले में जिला उपाध्यक्ष विष्णु के पीठ एवं जांघ समेत शरीर पर कई जगह वार किया गया। जिसके बाद भाजपा नेता को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं भाजपा नेता विष्णु ने अपने बयान में कांग्रेस विधायक पर जान से मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया किसी बाईक पर सवार होकर किसी शादी से लौट रहे थे जिसके बाद तेंदूखेड़ा घोघरा नाके के पास कुछ लोगों ने…

Read More

-रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पुलिस जवानों और कर्मचारियों को अब तक की सबसे बड़ी सौगात दी है। भूपेश सरकार ने पुलिस जवानों को हफ्ते में एक छुट्टी देने की घोषणा की है, वहीं सरकारी कर्मचारियों का डीए भी 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया है । इसके अलावा पेंशनरों का भी डीए 5 से 9 प्रतिशत किया गया। ये घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है। बता दे कि कर्मचारियों का डीए पहले 5 प्रतिशत था, जो अब 9 परसेंट किया गया है। ये आदेश एक मार्च से लागू कर दिया गया है। इसका…

Read More

मुंगेली। जिले के आगर नदी में एक युवक की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पहुंची पुलिस शव को बाहर निकालकर घटना की जांच में जुट गई है । मामला मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के बछेरा और पथरिया बॉर्डर से लगे बॉर्डर के पास की बताई जा रही है। जहां आज तड़के सुबह यहां से गुजर गुजरने वाली आगर नदी में एक अज्ञात युवक की लाश तैर रही थी। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पथरिया पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। पंचनामा…

Read More

कवर्धा। नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक रेप करने की घटना निकलकर सामने आई है। मामले की पुलिस से शिकायत के बाद तीन नाबालिग समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । मिली जानकारी के मुताबिक घटना कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र का है। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। नाबालिग बच्ची गांव में छटठी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, तभी युवको की नियत उसे देख बिगड़ गई। 6 लोगों ने मिलकर बच्ची को गांव से दूर ले जाकर जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । पीड़िता नाबालिग बच्ची और परिजनों को शिकायत के…

Read More