Author: admin

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पूरी दुनिया में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वाभिमान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर प्रदेश की महिलाओं को बधाई देते हुए कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति के दृढ़ संकल्प और समर्पण को प्रणाम एवं समस्त महिलाओं को अनंत शुभकामनाएं।’

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ चरणदास महंत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों और विशेष रूप से नारीशक्ति महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी पर है। छत्तीसगढ़ में सबसे अच्छी बात ये हैं कि यहां लिंगानुपात अन्य राज्यों की तुलना कहीं ज्यादा बेहतर है। डॉ महंत ने कहा कि यह दिवस विश्व में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वाभिमान का प्रतीक है। भारत मातृशक्ति का सम्मान सदैव करता रहा है। विश्वशक्ति हिंदुस्तान को भारत माता…

Read More

सुकमा । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को भी नक्सली अपनी कायराना करतूत को अंजाम देने से बाज नहीं आए। नक्सलियों ने आज पर्चों के बहाने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। जिसकी चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक ग्रामीण बोदराजपदर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गीदम थाना पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है गीदम थाना क्षेत्र के भेज्जी-एलारमड़गु गांव के बीच बोदराजपाड़ के पास सड़क के किनारे नक्सलियों ने पर्चे लगा रखे थे। नक्सलियों ने…

Read More

रायपुर । राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को लोग ताक पर रखकर काम करते नजर आते हैं। कई लोगों पर राजनीतिक रौब इतना हावी है कि वे पुलिस को भी अब कुछ नहीं समझते, लेकिन पुलिस भी ऐसे लोगों को सबक सिखाने में माहिर है। एक ऐसे ही कारोबारी युवक को पुलिस को धौंस दिखाना काफी महंगा पड़ गया।शहर के व्यस्ततम इलाके में दुकान के बाहर सड़क तक अपना सामान फैला कर कारोबार करने वाले इस युवक को यातायात पुलिस ने अपना सामान दुकान के अंदर ले जाने की समझाइश दी थी। समझाइश न मानने पर पुलिस के दो कॉन्स्टेबल उसका…

Read More

सुकमा । सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। 8 लाख के इनामी कोन्टा एरिया में नक्सली संगठन में सचिव रह चुके नक्सली कमांडर मड़कम अर्जुन ने सुकमा एसपी जितेन्द्र शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।नक्सली कमांडर मड़कम अर्जुन कई बड़े नक्सली हमलों में अहम भूमिका निभा चुका है। लम्बे समय से अर्जुन नक्सलियो की कोन्टा एरिया कमेटी का पूर्व चीफ़ रह चुका है। पुलिस ने अर्जुन पर 8 लाख का इनाम घोषित किया था। अर्जुन पिड़मेल का स्थाई निवासी।शुक्रवार यानी एसपी जितेंद्र शुक्ला के सामने अर्जुन ने सरेंडर कर दिया इसके दो दिन…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक डीजीपी के नाम पर ऐलान आज दोपहर बाद होने की उम्मीद है। राज्य में फिल्हाल प्रभारी डीजी के रूप में डीएम अवस्थी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्णकालिक डीजी के लिए उनके साथ वरिष्ठ आईपीएस संजय पिल्ले औरी आरके विज का नाम पैनल में है। यूपीएससी ने राज्य शासन का पैनल भेज दिया है। इनमें से एक का नाम पूर्णकालिक डीजी के लिए ऐलान किया जाएगा। गौरतलब है, डीजीपी की नियुक्ति के लिए दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हो चुकी है। पिछले दिनों दिल्ली में हुई डीपीसी में राजय के मुख्यसचिव सुनील कुजूर शामिल…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुचे हैं। यहां पर पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का शिलान्यास कर दिया है। वहीं उन्होंने उससे पहले पूजा अर्चना और भूमि पूजन भी किया। पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी हैं। वाराणसी, कानपुर और गाजियाबाद को कई सौगातें देने देंगे।लाइव अपडेट पीएम मोदी बोले- ये काशी विश्वनाथ धाम, अब काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के रूप में जाना जायेगा। इससे काशी की पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनेगी।काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर करोड़ों देशवासियों की आस्था का स्थल है। लोग यहां इसलिए आते हैं कि काशी विश्वनाथ के प्रति उनकी…

Read More

रायपुर । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रायपुर में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने आते ही आयुष्मान भारत योजना को अधर में लटका दिया। जिससे इस योजना का फायदा यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। शाह ने कहा कि सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों को छलने का काम किया है। उन्होंने नक्सलवादो को लेकर भी कांग्रेस पर पलटवार किया। अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नक्सलवाद फैला तो कांग्रेस की सरकार थी, आंध्र प्रदेश में नक्सलवाद…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका और समाजसेवी रजनी रजक को भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार 2018 के लिए चुना गया है। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद द्वारा प्रशस्ति पत्र और 1 लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि रजनी रजक वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं। रजनी लंबे समय से छत्तीसगढ़ के महिलाओं में अलख जगाने का काम करती आ रही हैं। वह महिलाओं को साक्षर बनाने का काम करती हैं। महिला सशक्तिकरण पर उनका गीत हमन नारी आवनिया लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने यहां आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नामों को लेकर गुरुवार को दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस समिति की बैठक की गई। बैठक में सीएम भूपेश बघेल , प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित कई नेता मौजूद रहें। आज की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए नामों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है 70 से अधिक नाम आए थे। जिसके बाद…

Read More