Author: admin

K.W.N.S.- रायपुर। राज्यभर में जिला पुलिस बल के थानों में तैनात और माओवादी मोर्चे पर तैनात पुलिस जवानों को साप्ताहिक अवकाश मिलने की राह आसान नहीं है। पुलिस डिपार्टमेंट पहले से ही स्वीकृत पदों का पूरा नहीं कर पाया है और अब राज्यभर में रोज 7 हजार पुलिसकर्मियों को अवकाश देने अतिरिक्त फोर्स की जरूरत पड़ेगी। अगर इतनी फोर्स का तत्काल इंतजाम नहीं किया गया तो थानों की विवेचना से लाॅ एंड आर्डर कंट्रोल करने में पुलिस की फजीहत हो जाएगी। सिर्फ रायपुर जिले में थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को रोज अवकाश देने के लिए 350 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त जरूरत…

Read More

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की अहम बैठक समाप्त होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम रमन सिंह ने बताया, आज कि यह बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रखी गई थी। आज चुनाव के अलग-अलग पदाधिकारी की बैठक हुई है, इसके माध्यम से आगामी समय के बैठकों की तारीख तय की गई है। उन्होंने कहा, 13 से 16 मार्च के बीच बैठक होगी जिसमें आगामी कार्यक्रम के लिए भी एजेंडे तय किये जायेंगे। बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और सभी ने मिलकर जोर शोर से तैयारियां भी शुरू कर दी है।…

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही अब कांग्रेस और भाजपा में एक-दूसरे पर जुबानी और ट्विट हमले भी बढ़ गए हैं। दोनों पार्टियां एक दूसरे से जनता के सरोकार से जुड़े सवालों के जवाब मांग रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर राज्य में अपनी सरकार के 60 दिन के कार्यकाल का ब्योरा दिया।उन्होंने बताया कि इन कामों के दम पर वे इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। दूसरी तरफ इस कांफ्रेंस के बाद सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्विट किया है, जिसमें उन्होंने देश के विकास को लेकर…

Read More

रायपुर । पांच संभाग और 27 जिलों में बंटे छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा और 11 लोकसभा की सीटें हैं। इसमें चार आदिवासी व दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पांच सीटें सामान्य हैं। नौ लोकसभा क्षेत्रों में आठ- आठ तथा दो में नौ-नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2008 में हुए परिसीमन से पहले सारंगढ़ लोकसभा सीट भी हुआ करती थी, लेकिन परिसीमन में उस सीट को समाप्त कर दिया गया, उसके स्थान पर कोरबा नई लोकसभा सीट है।सरगुजा संभाग में केवल एक सीटसरगुजा संभाग में लोकसभा की केवल एक सीट है। हालांकि इसी संभाग के जशपुर जिले की तीन…

Read More

जशपुरनगर । जिस वक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त आम चुनाव की तारीख की घोषणा कर रहे थे,रायगढ़ सांसद और केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय पत्थलगांव तहसील के बागबहार में कार्यकर्ता सम्मेलन समाप्त कर कांसाबेल विकासखंड के बगिया स्थित अपने निवास पर वापस लौटे थे। आदर्श आचरण संहिता लागू होने की सूचना मिलते ही उन्होंने अपना शासकीय वाहन जिला प्रशासन को वापस लौटा दिया।इससे बागबहार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार ने विकास के साथ देश की सीमा की रक्षा के लिए जो दृढ़ संकल्प…

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही भाजपा चुनावी मोड में आ गई है। दो दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष बने विक्रम उसेंडी ने पूरी मुस्तैदी के साथ काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी अगले 15 दिन में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर देगी। उम्मीदवारों के चयन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक 11 मार्च को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में बुलाई गई है।इसमें प्रदेश पदाधिकारी, कोर ग्रुप और लोकसभा सांसदों के साथ मंथन किया जाएगा। पहले चरण में छत्तीसगढ़ की एक लोकसभा सीट होने के कारण पार्टी को 25 मार्च तक उम्मीदवार की घोषणा करनी है। ऐसे…

Read More

इंदौर । हरसिद्धी मंदिर के पास तीन मंजिला बिल्डिंग में स्थित एक स्कूल बैग की दुकान में शॉर्ट सर्किट से रविवार रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। वहीं बिल्डिंग से लगी एक कैनवास की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 8-10 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना पंढरीनाथ थाना क्षत्र की की बताई जा रही है।स्कूल बैग की दुकान होने के कारण आग से उठ रहा काला धुआं ऊपर की मंजिल पर स्थित फ्लैट में भरने लगा। इस दौरान बिल्डिंग में एक परिवार के छह सदस्य फंस गए।…

Read More

K.W.N.S बीजिंगः इथोपिया विमान हादसे के बाद चीन ने सोमवार को सभी घरेलू विमानन कंपनियों से बोईंग 737 मैक्स8 का व्यावसायिक इस्तेमाल तत्काल बंद करने को कहा है। चीन के नागर विमानन प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, विमान संरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की पुष्टि होने के बाद ही बोईंग 737 मैक्स8 का व्यावसायिक इस्तेमाल फिर से शुरू होगा। इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार चार भारतीय नागरिक, पर्यटकों और कारोबारियों सहित सभी 157 लोगों की मौत…

Read More

रायपुर । भाटापारा रेलवे स्टेशन में पदस्थ आरपीएफ की एक महिला इंस्पेक्टर ने अपने पति को गोली मार दी। घायल दीपक श्रीवास्तव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपित महिला एसआई को उसके पति ने किसी और के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद आरोपित महिला ने पति पर गोलियां चला दीं।मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित महिला एसआई सुनीता मिंज और आरपीएफ में ही इंस्पेक्टर दीपक श्रीवास्तव के बीच प्रेम संबंध था और कुछ समय पहले दोनों ने शादी कर ली थी।…

Read More