Author: admin

रायपुर। सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार हुए रोहित तोमर को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू हो चुकी है। दिल्ली में सफलता हाथ लगने के बाद मंगलवार को रायपुर में खुलासा हुआ कि केवल सूदखोरी का कारोबार ही नहीं, बल्कि आरोपियों का गैंग ठगी के कारोबार को अंजाम दे रहा था। निशाने पर शहर के राष्ट्रीकृत बैंक थे। एक बैंक में फर्जी दस्तावेज देकर कार खरीदी में ही लाखों रुपये वसूल कर लिए। दस्तावेज कुछ इस तरह से बनाया कि बैंक जब वसूली के लिए पहुंची तो कार मालिक का ही पता…

Read More

रायपुर । डीकेएस अस्पताल करप्शन मामले में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। पुनीत गुप्ता के बयान दर्ज होने और चौथी नोटिस जारी करने की तैयारी के बीच अब एक ढ्ढस्नस् अफसर सहित 5 लोगों पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। रायपुर पुलिस ष्टत्ररूस्ष्ट यानि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन के रूष्ठ नरसिम्हा राव के खिलाफ नोटिस करने जा रही है। एमडी नरसिम्हा राव और चार डाक्टरों के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत है, लिहाजा ये तय है कि उन सभी की गिरफ्तारी हो सकती है। IFS नरसिम्हा राव की क्या है भूमिका नरसिम्हा राव अभी…

Read More

पिथौरा । राष्ट्रीय राजमार्ग-53 डुमरपाली चौक के पास दिन दहाड़े रिकवरी एजेंट से एक लाख रुपए की लूट हो गई. आरोपी जंगल के रास्ते फरार हो गया. लुटेरे युवक मोटर साइकिल में सवार थे. युवक की शिकायत के बाद पिथौरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की तलाश कर रही है। घटना पिथौरा थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने बताया कि प्रमोद सेगर पचरी निवासी युवक पेमेंट लेकर पिथौरा से महासमुंद जमा करने जा रहा था. तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 53 डुमरपाली चौक के पास लुटेरे पैसे से भरा बैग छीनकर…

Read More

कवर्धा । सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया, कवर्धा में एक बार फिर कार्य में लापरवाही देखने को मिली है. रविवार रात कर्मचारियों के सोने की वजह से कारखाने का डायर हाउस पूरी तरह से भर जाने से शक्कर नीचे आने लगा. नीचे गिरने वाली शक्कर की मात्रा थोड़ी बहुत नहीं बल्कि पूरे हजारों क्विंटल में है। कारखाने के डायर हाउस में शक्कर बोरियों में पैक की जाती है. ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के सो जाने की वजह से डायर हाउस पूरी तरह से भर गया और नीचे गिरने लगा. इस संबंध में रवि…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को राजीव भवन शंकरनगर में प्रेसवार्ता ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर दिए बयान की निंदा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नींद पूरी नहीं होने की वजह से वह मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और लगातार अनाप-शनाप बयानबाजी करने में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर टिप्पणी की है वह घोर निंद​नीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बयान की जितनी निंदा की जाए कम…

Read More

रायपुर । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ सुप्रीमों अजीत जोगी की तबीयत सोमवार को आचानक बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें नारायण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक उनका ब्लड प्रेशर डाउन हो गया जिसके बाद तुरंत उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें डॉक्टर के संरक्षण में रखा गया है।बता दें कि इससे पहले भी उन्हे श्वास लेने में परेशानी हुई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं एक बार फिर उनकी…

Read More

रायगढ़ । रविवार दोपहर इतवारी बाजार में अचानक गैस का सिलेंडर फट जाने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर फटने से हुई तेज आवाज के बाद बाजार में दहशत का माहौल रहा। इस दुर्घटना में कोई जान-माल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन धमाके से मुर्गा दुकान में रखे कई मुर्गों के चिथड़े उड़ गए तो वहीं दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक इतवारी बाजार में पीछे की तरफ मटन, चिकन और मछली आदि के व्यापारियों को जगह दी गई है। यहां पर विनोद सिंह और भास्कर दास नाम के युवकों ने…

Read More

धमतरी। एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक युवक नाबालिग की मांग में सिंदूर भरकर दूसरे शहर ले गया और फिर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब पुलिस में युवक को पकड़ा तो… यह मामला मगरलोड ब्लाक के करेली बड़ी थाना क्षेत्र का है। न्यायालयीन सूत्रों के मुताबिक एक गांव की नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर ग्राम खर्रा निवासी हेमलाल यादव ने उसे रायपुर ले गया और वहां जाकर दुष्कर्म किया। यही नहीं बीते 28 नवंबर 2018 को उसकी इच्छा के विरूद्ध आर्य समाज में ले जाकर उससे शादी भी कर लिया। इधर, नाबालिग…

Read More

कोरबा । युवक की हत्या कर नेवसा के जंगल में फेंकी गई लाश की गुत्थी पुलिस सुलझाने के करीब पहुंच गई है। मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा है। अभी तक पांच व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में हैं। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर सूत्रों ने बताया कि ग्राम मांगामार के रहने वाले संजय आंडिल का संबंध हरदीबाजार चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से चल रहा था। युवती की शादी तय हो गई थी। इस बीच एक मई को संजय अपने एक अन्य दोस्त के साथ युवती से मिलने गया था। युवक युवती के घर…

Read More

कोरबा। ब्याज के लिए घर में घुसकर एसईसीएल कर्मी को धमकाने और गाली गलौज के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ अजाक थाने में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि गिरधारी कंवर एसईसीएल में जनरल मजदूर के पद पर कार्यरत है। कंपनी की आवासीय कॉलोनी बलगी के आवास बी-45 में रहता है। उसने वर्ष 2010 में पुत्र की शादी के लिए दिनेश्वर मेहता नाम के व्यक्ति से दो लाख रुपए उधार लिया था। दिनेश्वर ने पैसे के बदले गिरधारी की पासबुक, चेकबुक और…

Read More