Author: admin

फिल्म सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है की सफलता के बाद निर्देशक अली अब्बास ज़फर सलमान खान के साथ तीसरी बार भरत के साथ ब्लॉकबस्टर की हैट्रिक पूरी करने की उम्मीद कर रहे हैं. यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी. भारत फिल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, तब्बू, सोनाली कुलकर्णी और शशांक अरोड़ा नजर आएंगे. सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म भारत 5 जून को रिलीज होगी.इस फिल्म का फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ सकती…

Read More

धमतरी । देशभर में अक्षय तृतीया पर्व 7 मई को धूमधाम से मनाया जा रहा है। 16 साल बाद ग्रहों का महासंयोग बनने से इस पर्व का महत्व और बढ़ गया है। इस पर्व में सोना-चांदी की खरीदी को शुभ माना जाता है, जिसके चलते पर्व के पहले ही सराफा बाजार ग्राहकों से गुलजार हो गया है। होगी सैकड़ों शादियां उल्लेखनीय है कि धर्मशास्त्रों में अक्षय तृतीय के पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन सुबह से स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करने से व्यक्ति को अक्षय फल मिलता है। इसी मान्यता के चलते पर्व को हर्षोल्लास…

Read More

रायपुर । मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया के पर शुभकामनाएं दी ट्वीट कर कहा- सभी प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी हम सबको अक्षय समृद्धि एवं सुख प्रदान करे ।

Read More

भिलाई । इस्पात संयंत्र के श्रमिक नेता पर चलती गाड़ी से कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। बाइक से ड्यूटी जा रहे सीटू ठेका यूनियन के महासचिव योगेश सोनी पर सेक्टर 5 के पास हमला हुआ है। अचानक हुए इस हमले की वजह से वे रास्ते में गिर गए, इसके बाद हमलावर उन्हें मरा हुआ समझकर भाग निकले। वहां से गुजर रहे लोगों ने सोनी को सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ योगेश लगातार आवाज उठा रहे…

Read More

रायपुर । राजधानी में सोमवार रात चोरों ने कई इलाकों में धावा बोला है। चोरो ने सेजबहार में पांच, गुलशन वाटिका में चार और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक पत्रकार के घर को निशाना बनाया है। इससे पहले भी यहां चोरी की कई वारदात सामने आ चुकी हैं। लगातार बढ़ते वारदात पर अंकुश नहीं लगने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Read More

सिलतरा । सिलतरा के फेस वन में दो दिन पहले हीरा ग्रुप की गोदावरी इस्पात फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई थी। चार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। गोदावरी इस्पात फैक्ट्री में प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मौत हुई थी, जिस पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज गोदावरी इस्पात हादसे में पुलिस ने केस दर्ज किया है। गोदावरी इस्पात प्रबंधन सहित छह लोगों पर केस का मामला दर्ज हुआ है। धरसींवा पुलिस ने लापरवाही और गैर इरादतन हत्या को…

Read More

रायपुर । शस्त्र व शास्त्र में पारंगत, महर्षि जमदग्नि पुत्र, भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। धर्मपालक एवं न्यायप्रिय परशुराम जी ने समस्त जगत को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की शिक्षा प्रदान की है। वे युगों-युगों तक भारतभूमि पर पूजनीय रहेंगे। अक्षय तृतीया के पावन मंगलकारी दिवस पर मैं लक्ष्मीपति भगवान विष्णु से हमारे प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूँ। आप सभी भाइयों-बहनों के जीवन में धन-वैभव प्रतिदिन बढ़ता रहे एवं हमारे प्रदेश का यश पुरे विश्व में स्थापित हो ऐसी कामना करता हूँ।

Read More

बिलासपुर । नागरिक आपूर्ति निगम में घोटाला मामले के आरोपी आईपीएस रजनेश सिंह को हाईकोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने रजनेश सिंह के खिलाफ किसी भी तरह के कड़े कदम उठाने, गिरफ्तारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है. कोर्ट ने SIT को निर्देश दिया है कि रजनेश सिंह के खिलाफ फोर्सली कदम नहीं उठाए जाएंगे. लेकिन रजनेश सिंह को भी SIT जाँच में सहयोग करने का निर्देशित किया गया है. रजनेश सिंह को राहत तो मिल गई लेकिन उन्हें भी अब जाँच में सहयोग करने के साथ जवाब देने के ईओडब्ल्यू के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा..आपको बता…

Read More

रायपुर। भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पर दिए अपने बयान को लेकर मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने मोवा थाने पहुंचकर शिवरतन शर्मा के खिलाफ शिकायत की है। कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक और विकास तिवारी ने मांग की है कि शिवरतन शर्मा और उनके सहयोगियों के खिलाफ सत्ता पलट की साजिश और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं ने शिकायत में कहा कि भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बारे में अपशब्द…

Read More

रायपुर । न्यायाधिपति पीआर रामचंद्र मेनन ने राजभवन के दरबार हॉल में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, विधायक सर्वश्री बृजमोहन अग्रवाल, अमितेश शुक्ल, कुलदीप जुनेजा, महापौर प्रमोद दुबे भी उपस्थित थे ।

Read More