Author: admin

दुर्ग। दुर्ग में पुलिस की सक्रियता से एक दुधमुंहे की जान बची है। बता दें कि बैजनाथपारा दुर्ग के रहने वाले निर्मल गुप्ता पिछली रात्रि 10:30 बदहवास थाना कोतवाली पंहुचे। उन्होंने थाने में बताया कि उनके 3 साल के लड़के अनुराग को उसी का चाचा धीरज चॉकलेट खिलाने के बहाने 3 बजे दोपहर से ले गया है, और देर रात तक भी वापस नही आया है। चाचा धीरज के मानसिक रोगी होने तथा मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से उसका इलाज चलने की भी बात बताया। इस हालात में बच्चे के सुरक्षित होने को लेकर सवाल उठ रहे थे।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रविन्द्र चौबे की सेहत बिगडऩे के बाद मंत्री मोहम्मद अबकर को विधि एवं विधायी कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अभी यह प्रभार मंत्री रविंद्र चौबे के पास था। उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण आगामी आदेश तक यह विभाग मंत्री मोहम्मद अकबर को सौंपा गया है। मंत्री रविन्द्र चौबे की बीमारी के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि इस दौरान भी रविन्द्र चौबे मंत्री बने रहेंगे लेकिन उनके पास विधि एवं विधायी कार्य विभाग विभाग का प्रभार नहीं होगा।

Read More

रायपुर । एंबुलेंस की इमरजेंसी सेवा 108 बीते रात से बंद हैं। लोग काल कर रहें है तो काल कहीं और फारर्वड हो जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। 108 को संचालित करने वाली कंपनी जीवीके का कॉल सेंटर ही बंद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित सर्वर ठप्प होने की वजह यह परेशानी हो रही हैं। बता दे 11 जिलों में संचालित होने वाला इमरजेंसी 108 की सेवा फिलहाल पूरी तरह से बंद है ।

Read More

अम्बिकापुर । करोड़ों के बैंक बैलेंस रखने के शौक में दो युवकों ने फर्जी अकाउंट बनाकर एक करोड़ 75 लाख की ठगी कर डाली. लेकिन अब दोनों शातिर ठग पुलिस के गिरफ्त में पहुंच गए हैं. मामला अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाने इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर इलाके के पीजी कॉलेज के सामने स्थित केनरा बैंक के बैंक मैनेजर द्वारा एक खाते में करोड़ो रूपये की संदिग्ध लेन-देन की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी. गाधीनगर की टीम ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सादे कपड़ों में केनरा बैंक के आस-पास तैनात कर दिया गया.…

Read More

जशपुर । युवती को बहन के घर छोड़ने का झांसा देकर युवक जंगल में ले गया. युवती द्वारा विरोध करने पर धमकी देकर हवस का शिकार बना लिया. आरोपी फिर युवती को जंगल में छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता घर पहुंचने के बाद नजदीकी थाना में मामला दर्ज कराया. शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की सरगरमी से तलाश की. पुलिस को 15 दिन बाद आरोपी को जिले के नारायणपुर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली । दरअसल, 26 साल की युवती जशपुर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करती थी. 20 अप्रैल को पीड़िता गोविंदपुर बस स्टैंड…

Read More

बेमेतरा । जिले के नांदघाट इलाके में दिल दहाला देने वाला मामला सामने आया है जहां कुद नकाबपोशों ने बच्चों के सामने धारदार हथियार से उनकी मां की हत्या कर दी। जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त महिला के बच्चे भी पास ही थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली…

Read More

दुर्ग । भिलाई नगर कोतवाली थाना प्रभारी प्रमिला मंडावी हुई लाइन अटैच, लगातार हो रही वारदातों पर नियंत्रण नहीं होने से हुई कार्रवाई, 2 दिन पूर्व ही हुई थी हत्या की बड़ी वारदात, SP प्रखर पांडेय ने दिया आदेश ।

Read More

रायपुर । राजभवन में चल रहे 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर में दूसरे दिन राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल बच्चों के बीच आज सुबह स्वयं पहुंची। उन्होंने बच्चों से पूछा- उन्हें शिविर में शामिल होकर कैसा महसूस हो रहा है। वे सुबह कितने बजे उठकर शिविर में पहुंच रहे हैं। बच्चों ने कहा कि उन्हें नया अनुभव मिला है और बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। वे ऐसी कलाकृति बनाना सीख रहे हैं, जिसे वे किसी दुकान में खरीदने जाते थे या किसी होटल या शॉपिंग मॉल में प्रदर्शित होते देखते थे। अब तो उनकी नींद ही…

Read More

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने झोला छाप डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के खासकर बिलाईगढ़ और सरसीवां क्षेत्र में झोला छाप डॉक्टरों के सक्रिय होने की सूचना पर एस.डी.एम. के नेतृत्व में गठित विकासखण्ड स्तरीय टीम को ऐसे लोगों की पहचान कर तत्काल दण्डात्मक कार्रवाई करने कहा है। श्री गोयल आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के निराकरण के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री एस.जयवर्धन सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने…

Read More

जशपुर । सीमेंट गोदाम में सहायक मैनेजर के तौर पर काम करने वाले 32 साल के युवक का मंगलवार की रात दो अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया. पुलिस के आला अधिकारी मामले की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन जांच में जुटी जशपुर पुलिस मामले में कुछ कहने से बच रही है। जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव के सीमेंट व्यापारी मदन अग्रवाल के साईंटांगरटोली स्थित सीमेंट गोदाम में बतौर सहायक मैनेजर कार्यरत सद्दाम हुसैन मंगलवार की रात काम खत्म कर अपने गांव लोदाम लौट रहा था. इस दौरान दो अज्ञात लोग उसे जबरन मोटर साइिकल में बिठाकर ले गए. युवक…

Read More