Author: admin

रायपुर । राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आज जारी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के नतीजों में सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि विद्यार्थियों ने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है, जो उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। श्रीमती पटेल ने समस्त छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि वे भविष्य में इसी तरह निरन्तर आगे बढ़ते रहें और अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को निराश नहीं…

Read More

रायपुर । पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी. ट्वीट में लिखा- छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएँ। यह सफलता आपके कठोर परिश्रम व लगन का परिणाम है। जो विद्यार्थी इन परीक्षाओं में असफल रहे हैं वे निराश न हों, धैर्य के साथ अपना प्रयास जारी रखें, आप निश्चित ही सफल होंगे ।

Read More

मगरलोड धमतरी। जिले के विकासखंड मगरलोड से 20 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत हसदा के खेत खलियानों में दो जंगली हाथियों ने ऐसा आतंक मचाया की किसानों की खड़ी धान की फशल पूरी तरह बरबाद हो गई. जंगली हाथियों ने जमकर तांडव मचाया है । बता दें कि लीला राम अपने खेतों के दवाई छिड़काव का काम कर रहा था तभी तो जंगली हाथी तेजी से उसकी ओर दौड़ पड़े. किसान ने दवा ढिड़काव का काम छोड़कर जल्दी ही पेड़ पर चढकर अपनी जान बचाई है । अभी भी इन जंगली हाथियों का उत्पात जारी है…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज जारी कक्षा दसवीं, बारहवीं तथा व्यावसायिक परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2019 तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2019 के साथ-साथ हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा 2019 के सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह विद्यार्थियों ने इन बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से जिन्दगी के एक अहम चरण में सफलता अर्जित की है, उसी…

Read More

नई दिल्ली । डीकेएस अस्पताल में फर्जीवाड़ा केस में अभियुक्त बनाये गये पुनीत गुप्ता को दिए गए अंतरिम बेल के विरुद्ध आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान आज न्यायाधीश आनंद भूषण एवम् न्यायधीश थॉमस की डबल बेंच में शासन के तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पैरवी की, जिसके दौरान न्यायलय ने यह माना कि बेल किसी ठोस कारण के बिना दिया गया है जबकि मामला ६४ करोड़ के गबन संबंधित है. इसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर अभियुक्त को यह पूछा है कि अंतरिम बेल को क्यो न निरस्त किया…

Read More

रायपुर । प्रदेश की नई सरकार को प्रशासनिक कामों में गड़बड़ी के कारण दो-तीन बड़े झटके लगे, तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुरानी प्रशासनिक व्यवस्था से भरोसा उठ गया है। इस कारण उन्होंने सरकारी कामकाज की निगहबानी के लिए संगठन को मैदान में उतार दिया है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री ने आचार संहिता हटने से पहले ही पुरानी प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव भी शुरू कर दिया है। आचार संहिता हटने के बाद न केवल मंत्रालय के कई अधिकारियों के विभाग बदले जाएंगे, बल्कि जिला स्तर पर कलेक्टर व एसपी से लेकर दूसरे विभागों के अधिकारियों को भी इधर…

Read More

दंतेवाड़ा । बस्‍तर में आतंक का जड़ जमा चुके नक्‍सलियों को उखाड़ फेंकने अब डीआरजी की महिला कमांडोज सुपर-30 उतर चुकी हैं। इन सभी महिला कमांडोज का अपना अलग- अलग गहरा दर्द है। समर्पित महिला नक्‍सली को संगठन में रहने का भी लाभ नहीं मिला। साथियों ने ही उनके परिवार का कत्‍लेआम किया। इधर शहादत को सलाम करते पति के लक्ष्‍य को पूरा करने पत्‍नी ने नक्‍सलियों के खिलाफ बंदूक उठाई है। इसी तरह सुपर-30 की हर महिला कमांडोज के मन में नक्‍सलियों के खिलाफ आक्रोश भरा है। पुलिस अधिकारियों ने ऐसे ही 30 महिलाओं को…

Read More

रायपुर । छत्तीगसढ़ में विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा अब जमीन स्तर पर संगठन में कसावट की तैयारी में उतर गई है। नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को देखते हुए संगठन ने शक्ति केंद्र बनाने शुरू किए हैं। बताया जा रहा है कि इसमें पंचायत चुनाव से लेकर नगरीय निकाय के उम्मीदवारों की भी खोज होगी। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव नवंबर और जनवरी में पंचायत के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी ने शक्ति केंद्र को मजबूत करने के बहाने नये सिरे से संगठन को एक्टिव करने का सिलसिला शुरू कर दिया…

Read More

रायपुर । प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को उनके द्वारा खपत की गई चार सौ यूनिट पर हाफ बिजली बिल स्कीम का लाभ देने का निर्णय छत्तीसगढ़ शासन ने लिया था। इसे छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने एक मार्च से प्रभावशील कर दिया है, जिसका लाभ प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने लगा है। पॉवर कंपनी अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अप्रैल तक राज्य के लगभग 26.50 लाख उपभोक्ता इस योजना से लाभान्वित हो रहे है। योजना से राज्य के समस्त बीपीएल एवं फ्लैट रेट योजना के अंतर्गत शामिल अन्य घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत…

Read More

मुंगेली। जिले के जिला अस्पताल रोड के पास चलती जायलो कार में आग लग गई. समय रहते ड्राइवर ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई. जिससे कोई अनहोनी होने से टल गया। जायलो कार चालक दाउपारा से बाईपास होते हुए जिला अस्पताल की रोड़ पर चल रहा था, तभी कार में अचानक आग लग गई. कार धूं-धूंकर जलने लगी, ड्राइवर रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई. कार में आग देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया…

Read More