Author: admin

कवर्धा । जिले में एक आरक्षक पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगा है. पीड़ित लड़की ने इस मामले की शिकायत थाने में की है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सूत्र बतातें है कि मामला दर्ज होने से पहले ही आरोपी आरक्षक फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. फरार आरोपी के तलाशी की भी बात पुलिस कह रही है।घटना कोतवलाली इलाके की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक का नाम अमित गौतम है और कोतवाली थाने में ही ये…

Read More

रायपुर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉ राकेश गुप्ता को छत्तीसगढ़ स्टेट चैयरमैन के पद पर नियुक्त किया है। राकेश गुप्ता ईएनटी सर्जन हैं। बेहद नैतिक और कुशल डॉक्टर है। इन्हें मेडिकल क्षेत्र से संबंधित सारी जानकारी है। वे मेडिकल पेशे के जमीनी हकीकत से न सिर्फ परिचित हैं, बल्कि उसमें सुधार के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ऐसे व्यक्ति का आईएमए के स्टूडेंट नेटवर्क के स्टेट चैयरमैन के रूप में चुनाव एक दूरदर्शी और कुशल निर्णय है। डॉ राकेश गुप्ता ही पहचान एक बेहतरीन की डॉक्टर है. इसके साथ ही वह बेहद जिंदादिल और संवेदनशील इंसान है। उनको नजदीक से…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान(सिम्स) अस्पताल में आज सुबह कुछ देर के लिए उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल के 2nd फ्लोर में अचानक स्पार्किंग होने लगी। अहतियात के तौर पर कुछ देर के लिए पूरे अस्पताल की बिजली बंद कर दी गई जिसकी वजह से मरीजों को भी गर्मी में हलाकान होना पड़ा। घटना की पुष्टि करते हुए सिम्स पीआरओ डॉ. आरती पाण्डेय ने बताया अस्पताल में स्पार्किंग के कारण 5 मिनट तक चिंगारी निकली थी जिसे बिजली कर्मचारियों द्वारा ठीक कर दिया गया है। सभी मरीज सुरक्षित हैं अहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई…

Read More

ग्वालियर । आगरा-झांसी हाईवे पर शुक्रवार देर रात बड़ा भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक मारुती वैन दो ट्रकों की चपेट में आ गई। हादसे मे वैन में सवार सात लोगों की मौत हो गई वहीं अन्य दो घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा हे वैन में सवार सभी लोग डबरा निवासी मांगीलाल के एक ही परिवार के हैं। पूरा परिवार मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर वापस डबरा लौट रहे थे। इसी दौरान ग्वालियर में आगरा-झांसी हाईवे पर देर रात सिरोल के मेहरा टोल नाका…

Read More

पत्थलगांव– बागबहार थाना क्षेत्र के कुकूरभुका गांव में रहने वाले पति-पत्नी की लाश समीप के जंगल में मिली है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । मिली जानकारी के मुताबिक कुलतिला बाई आज सुबह जंगल बकरी चराने गई थी. साथ में उसका पति साधुराम चौहान भी गया था. अचानक खबर आई की दोनों की लाश जंगल में पड़ी है. पत्नी के सिर पर गंभीर चोट के निशान है । वहीं साधुराम की लाश पेड़ पर लटकी मिली. मामला बेहद गंभीर लग रहा…

Read More

बिलासपुर । प्रदेश की पुलिस को हिला देने वाले विराट अपहरण कांड का मुख्य आरोपी 18 दिन बाद आज शुक्रवार को आखिरकार ​पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। बिहार के मीरगंज में छिपे आरोपी राजकिशोर को गिरफ्तार किया है। इसके पहले 27 अप्रैल से विराट की सगी बड़ी मां नीता सराफ समेत 4 आरोपी जेल में बंद हैं। किडनैपिंग के बाद किडनैपर्स 6 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की थी। बता दें 20 अप्रैल की रात 8.20 पर बर्तन व्यवसायी विवेक सराफ के 6 वर्षीय बेटे विराट सराफ का करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सामने उनके…

Read More

बिलासपुर। तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महुआ शराब और महुआ लहान का जखीरा बरामद किया है। मामला जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील माने जाने वाले ग्राम सोनबंधा कहा है। जहां स्थानीय पुलिस ने गांव क सरपंच पति ​शिवदास अनंत समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके पर आरोपियों के पास से 640 लीटर महुआ शराब और दो हजार किलो महुआ लहान जब्त किया है जिसकी जुमला राशि करीब 70 हजार रुपए है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

Read More

जगदलपुर । बीजापुर के मोदकपाल में फैले जंगल में हाल ही में एक ममी पाई गई है। बाताया जा रहा है कि, ये कुदरत का करिश्मे से बनी हुई ममी है। इससे पहले भी एक दशक पहले ऐसा ही शव देखा गया था जो तांबे के रंग का था। जो कि, बाढ़ के साथ बहकर आया था। इस ममी व अन्य सभ्यताओं के ममी में मोटा फर्क यह है कि इसे संरक्षित रखने किसी रसायन का उपयोग नहीं हुआ है। बल्कि कुदरत के करिश्मे ने एक शव को ममी में बदल दिया है। पुलिस भी…

Read More

रायपुर । डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में शोलापुरी माता का पूजा-अर्चना किया गया। रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे और उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। बता दें कि डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में हर साल शोलापुरी माता का पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। इसमें रोजाना शोलापुरी माता की मूर्ति हल्दी से बनाकर स्थापना की जाती है और यह आयोजन डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में लंबे समय से किया जा रहा है। इस दौरान शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, एमआईसी सदस्य राधेश्याम विभार, केंद्रीय ब्राम्हण समाज अध्यक्ष विनय तिवारी, आंध्र समाज के अध्यक्ष स्वामी, महापौर…

Read More

सुकमा । नक्सलियों ने मरईगुड़ा पंचायत सचिव को जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने पंचायत सचिव पर यह आरोप लगाया है कि वे ग्रामीणों को बरगला रहे हैं और वूसली कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों ने पर्चा फेंककर धमकी दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा के मरईगुड़ा और आस-पास के इलाके के ग्रामीण 13 साल पहले काम करने के लिए तेलंगाना चले गए थे और कुछ दिनों पहले ही वे अपने घर वापस लौटे। उनके घर वापसी की जानकरी होने पर पंचायत सचिव ने उनसे ​मुलाकात…

Read More