Author: admin

रायपुर । राजधानी के अधिवक्ता संघ के चुनाव की तारीख तय होने के बाद चुनावी प्रक्रिया औऱ तैयारी तेज कर दी गई है. अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है. इसके अलावा अधिवक्ता संघ चुनाव के 10 पदों के लिए 32 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. कुल 64 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा था. अधिवक्ता संघ के निर्वाचन अधिकारी भी चुन लिए गए है। संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र महापात्र मैदान से हटते हुए इस बार नए लोगों को चुनाव मैदान में उतार रहे है. कारण यह है कि…

Read More

भोपाल । छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता इन दिनों लोकसभा चुनाव में दूसरे प्रदेशों में जमकर प्रचार-प्रसार की गतिविधियों में व्यस्त दिख रहे हैं. आज विधयाक सत्यनारायण शर्मा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. जहां पर उन्होंने दिग्विजय सिंह की बेटी और बहन ने साथ मिलकर लोगों से जनसम्पर्क किया। विधायक सत्यनारायण शर्मा ने भोपाल में नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी के भाषणों में झूठ का बोलबाला रहता है. अब जनता ही उन्हें सच्चाई से अवगत कराएगी. चुनाव-प्रचार के दौरान सत्यनारायण शर्मा ने जनता से कांग्रेस के पक्ष…

Read More

रायपुर । डीकेएस अस्पताल मामले में डॉ. पुनीत गुप्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वकील महेश जेठमलानी पैरवी करेंगे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 मई को सुनवाई होगी। बता दें कि महेश जेठमलानी मशहूर वकील रामजेठमलानी के बेटे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में पुनीत गुप्ता की जमानत खारिज करने के लिए याचिका लगाई है। इस याचिका के खिलाफ महेश जेठमलानी सुप्रीम कोर्ट में पुनीत गुप्ता की पैरवी करेंगे। इससे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए डॉ. पुनीत गुप्ता को अग्रिम जमानत दे दी थी ।

Read More

रायपुर । राजधानी रायपुर में बलात्कार का एक मामला सामने आया है. आरोपी ने एक नाबालिग लड़की को अपना शिकार बनाया. बताया जा रहा है कि युवक लड़की को कोई पहचना का ही शख्स है. आरोपी युवक ने नाबालिग को बहला फुसला कर जंगल की तरफ ले गया और घटना को अंजाम दिया. जब पीड़िता घर पहुंची तक उसने परिजनों से आपबीती सुनाई. फिर परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. आरोपी फरार बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में लग गई है।ये है पूरा मामलाघटना विधानसभा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.…

Read More

दुर्ग। विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला पुलिस अधीक्षक प्रखर पाण्डेय ने गुरुवार को सुपेला थाना प्रभारी भावेश साव को निलंबित कर दिया है। भावेश साव के खिलाफ पुलिस अधिकारियों को लगातार कार्य के प्रति लापरवाही बरतने, रिपोर्ट दर्ज करने में विलंब करने की शिकायत मिल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद निरीक्षक भावेश साव अपनी आदतों में सुधार नहीं कर रहे थे। शिकायत की जांच में भी उनके द्वारा लापरवाही बरतने की लगातार मिल रही शिकायत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर भावेश साव को तत्काल प्रभाव से निलंबित…

Read More

रायपुर । पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सरकारी बंगला खाली नहीं करने के मामले में प्रदर्शन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है. कुणाल शुक्ला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें सिविल लाइन थाना में रखा गया है । सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टविस्ट कुणाल शुक्ला पूर्व की दी गई चेतावनी के अनुसार गुरुवार को बृजमोहन अग्रवाल के शंकर नगर स्थित सरकारी निवास के सामने धरने पर बैठे थे ।

Read More

रायपुर । दंपत्ती के साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले में राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी जीतू बारले को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें करीब 20 दिन पहले आरोपी के खिलाफ राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोपी ने कार सवार दंपत्ति के साथ मारपीट की थी जिसमें एक आरक्षक भी शामिल था। आरक्षक की पहचान दुष्यंत सिंह के रूप में हुई थी जिसे एसपी आरिफ शेख ने निलंबित कर दिया था। वहीं मामले में एएसआई श्रवण मिश्रा पर लापरवाही बरतने पर भी विभागीय जांच की कार्रवाई की गई थी।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है, राजधानी रायपुर समेत छग के सभी जिलों में तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी गई है. प्रदेश की ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार चला गया है. बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और रायपुर में 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सीजन में पहली बार राजधानी का पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग में अगले 48 घंटे तक चलेगी लू.साथ मौसम विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग…

Read More

रायपुर । अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जैसे ही बोर्ड परीक्षा के परिणाम सामने आते हैं. छात्र नंबरों को लेकर कई बार डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं. ऐसी स्थिति से बचने के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने स्पेशल हैल्पलाइन नंबर की व्यवस्था की है। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले ही माशिमं ने उन छात्रों को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर ली है,जो परिणाम जारी होने के बाद तनाव के शिकार हो जाते हैं या फिर करियर का सही विकल्प नहीं चुन पाते। रविववि की हेल्पलाइन नंबर आज से शुरू हो जाएगी. सुबह 10.30…

Read More

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव मतदान के चरण जैसे-जैसे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं की जबान तल्ख होती जा रही है. कहीं पर नेता मंचों के जरिए विरोधियों पर हमला कर रहे हैं, तो कहीं पर नेता सोशल मीडिया के जरिए विरोधियों पर हमले कर रहे हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने भाषणों में बिना नाम लिए गांधी परिवार को निशाना बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर हमला किया है. सीएम बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी दी किसी को नामपंथी, किसी को नाकामपंथी और किसी को दमनपंथई कहते घूम रहे हैं.…

Read More