
रायपुर । पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा सरकारी बंगला खाली नहीं करने के मामले में प्रदर्शन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है. कुणाल शुक्ला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें सिविल लाइन थाना में रखा गया है । सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टविस्ट कुणाल शुक्ला पूर्व की दी गई चेतावनी के अनुसार गुरुवार को बृजमोहन अग्रवाल के शंकर नगर स्थित सरकारी निवास के सामने धरने पर बैठे थे ।