Author: admin

रायपुर/भोपाल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, उस जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिर्फ रीचार्ज ही नहीं किया बल्कि जनता का ध्यान भी कांग्रेस की तरफ आकर्षित किया था. जिससे नरेंद्र मोदी और अमित शाह का प्रभाव कम हुआ.छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत पर क्यों ब्रेक लगा इसका जवाब देते हुए सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी के लिए चुनाव जीतने के लिए अमित शाह…

Read More

सुकमा । नक्सलियों ने एक बार फिर रविवार को सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आग लगा दी। इस बार नक्सलियों ने तेलांगना सीमा से सटे गोलापल्ली क्षेत्र में वारदात की है। इसके साथ ही वाहन चालकों से मारपीट भी की गई। कुछ कर्मचारियों को नक्सली अपने साथ भी ले गए हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर जवानों को मौके पर रवाना किया गया है। उनके लौटने के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। जानकारी के मुताबिक, गोलापल्ली से करीब 10 किमी दूर वेंजलवाही में बीजापुर की मेसर्स शिवशक्ति इंजीनियर वक्र्स कंपनी…

Read More

राजनांदगांव । रायपुर आ रही एक बस में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। सड़क चलते बस में लगी आग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह चालक ने तोलुम गांव के पास बस को रोका तो यात्री उससे कूदकर नीचे भागे। इस चक्कर में कई यात्रियों को चोटें भी आई हैं। आग लगने से बस में रखा यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क बंद कर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी। वहीं यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भोपाल में पत्रकार वार्ता पर पलटवार करते हुए भाजपा ने 14 सवाल पूछे हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पूछा, आतंकवादी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से नहीं देना चाहिए, बातचीत से देना चाहिए, क्या ये कांग्रेस पार्टी की आतंकवाद को डील करने की नीति है कांग्रेस और उनके नेता जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाने वाले लोगों के साथ खड़ी थी? राहुल गांधी ने अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जो अभिव्यक्त किया, वह कभी गांधी, नेहरू, इंदिरा और राजीव ने भी नहीं कही थी। राहुल ने उनका समर्थन किया, जिन्होंने…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का भूजल स्तर साल दर साल घट रहा है। केन्द्रीय भूजल बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक रायपुर में पिछले 10 सालों के दौरान भूजल स्तर तेजी से नीचे गिरा है। हर साल रायपुर का औसत जल स्तर 1 मीटर नीचे जा रहा है, जो राजधानी में रहने वालों के लिए अलार्म की स्थिति है. अगर यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में लोगों को ग्राउंड वाटर नसीब नहीं होगा. राजधानी की बढ़ती आबादी ने जमीन के भीतर के पानी को भी नहीं बख्शा. हालात ये है कि धीरे-धीरे भूजल स्तर नीचे…

Read More

रायपुर । काले कारोबारियों के लिए राजधानी सबसे सुरक्षित जगह है, सट्टा-जुआ ,देहव्यापार के साथ हुक्काबार और नशीली दवाओं के सौदागरों खास पसंदीदा जगह रायपुर है। जहां वे राजनीतिक संरक्षण के चलते बड़े आराम के काम को अंजाम देते है। कल पकड़ाए आरोपी ने पुलिस को खुला चैलेंज किया है कि मेरे बड़े-बड़े नेताओं से संपर्क है, जमानत के छूटने के बाद मेरा कारोबार दोगुना तेजी से चलेगा, मेरा कोई कछ नहीं बिगाड़ सकता। आरोपियों को छुड़ाने के लिए कई छुटभैया कांग्रेसी नेता गोलबाजार थाने का चक्कार लगाते रहे लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और कानून…

Read More

रायपुर । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पाटन निवासी प्रकाश चंद जैन को भर्ती करवाया गया है। प्रकाश को फेफड़ों की बीमारी के साथ निमोनिया था। स्थिति में सुधार के बाद वेंटिलेटर से बाहर आ चुका था। 24 अप्रैल को डॉक्टर्स ने इंजेक्शन लिखा। प्रकाश के बेटे ने एम्स परिसर में ही संचालित अमृत फॉर्मेसी से उसे खरीदा। इनमें से कुछ इंजेक्शन को लगाने के बाद प्रकाश की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। वह फिर से वेंटिलेटर पर जा पहुंचा। परिजनों ने पाया कि इंजेक्शन सुपरपेनम 500 एमजी है, सभी एक्सपायर्ड हैं। सूचना मीडिया तक पहुंची तो हड़कंप मच…

Read More

रायपुर । पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता आज गोलबाजार पुलिस के सामने हाजिर हुए हैं. वो अपने पिता डॉ.जीबी गुप्ता और वकील के साथ थाने में पहुंचे हैं। डीकेएस अस्पताल में 50 करोड़ के घोटाले के आरोपी पुनीत गुप्ता से गोलबाजार पुलिस पूछताछ करने वाली है, जिसके लिए पुलिस लगातार उन्हें नोटिस भेज रही थी लेकिन वो नोटिस भेजने पर भी हाजिर नहीं हुए थे । आज डॉ. पुनीत गुप्ता तीसरी नोटिस जारी करने के बाद गोलबाजार थाना पहुंच हैं .जिससे पुलिस उनसे 50 करोड़ के घोटाले के मामले में पूछताछ कर रही…

Read More

रायपुर । शिक्षा का अधिकार (आरटीई) ऑनलाईन लॉटरी में गड़बड़ी के बाद आगे की प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्कूल शिक्षा विभाग ने रोक लगा दी है. लॉटरी रोके जाने की जानकारी लोक शिक्षण संचालक अधिकारी ने दी है. लोक शिक्षण संचालक एस प्रकाश ने बताया कि जो टेक्निकल खराबी हुई थी, उसे ठीक किया जा रहा है. जल्द ही व्यवस्था सुधार ली जाएगी. जिस भी कारण से खराबी आई है, उसके लिए जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि आरटीई के तहत निजी स्कलों में गरीब बच्चों के…

Read More

रायपुर । यात्री सुविधा एवं पेपरलेस टिकटिंग को ध्यान में रखते हुए अनारक्षित टिकट के लिए सुविधा यूटीएस ऑन मोबाइल एप्प में एक नई तकनीकी सुविधा ‘क्यूआर कोड’ (क्विक रिस्पांस कोड) रायपुर मंडल के पांच स्टेशनों में प्रदान की गई है । रायपुर मंडल के रायपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भाटापारा और तिल्दा नेवरा में यूटीएस ऑन मोबाइल एप्प में एक नई तकनीकी सुविधा ‘क्यूआर कोड’ के जरिए टिकट बनाए जा सकते हैं. क्यूआर कोड स्टीकर बुकिंग, इंक्वायरी और स्टेशन परिसर में लगाए गए हैं. इसके माध्यम से स्टेशन परिसर में मोबाइल से टिकट बनाए जा सकते…

Read More