Author: admin

रायपुर । व्यापम और चिप्स पर भाजपा की बयानबाजी पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सर्वर में हुई गड़बड़ी तो भाजपा के 15 वर्षों के शासन के विरासत का छोटा सा उदाहरण भर है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में इन संस्थानों का उपयोग गड़बड़ी कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के लिये ही किया जाता रहा और उसके देखरेख में लापरवाही बरती जाती रही। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चिप्स को भ्रष्टाचार का अड्डा बना कर रख दिया था। चिप्स को गठन का उद्देश्य सरकारी…

Read More

रायपुर । चाकूबाजी में अप्रैल महीने में घायल हुए युवक की आज ईलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की दीदी ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत कर गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब ये चाकूबाजी हो रही थी इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन आरोपी रखूदार होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है । पुलिस बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ नामजत एफआईआर हुई थी. 6 आरोपियों में से सिर्फ एक की गिरफ्तारी हुई, बाकी सब फरार है. शव को पोस्टमार्टम…

Read More

रायपुर । राजधानी में पुलिस थानों के शह पर धड़ल्ले से जिस्म का कारोबार चल रहा है. जहां अपने हवस की आग बुझाने बड़े-बड़े रईस रात के अंधेरों से लेकर दिन के उजाले तक पहुंचते हैं. जिस्म की यह मंडियां बड़े-बड़े होटलों से लेकर स्पा सेंटरों और कॉलोनियों में संचालित हो रही है. जहां बेधड़क जिस्मों का सौदा होता है । ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि राजधानी की पुलिस को इसकी कोई भी जानकारी न हो. कहा तो यह भी जाता है कि चमड़ी के सौदे की कुछ रकम स्थानीय थानों तक भी पहुंचती है । यही वजह…

Read More

कवर्धा । कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिला मुख्यालय के भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्री हीराम सिंह ध्रुर्वे को उनके कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा जिला कबीरधाम में होगा एवं उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। सहायक ग्रेड-3 श्री ध्रुर्वे के स्थान पर निलंबन अवधि में सहायक ग्रेड-2 श्री जागेश्वर श्रीवास्तव जिला कार्यालय में कार्य संपादित करेंगे ।

Read More

भानुप्रातापपुर । तेंदूपत्ता तोड़कर घर वापस लौट रहे पति-पत्नी हाइवा की चपेट में आ गए. हादसे में पत्नी के ऊपर हाइवा का चक्का चढ़ गया, वहीं पति छिटक कर दूर जा गिरा. पत्नी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. ग्राम भैंसकन्हार से तेंदूपत्ता तोड़कर बाइक से पत्नी भोजबाई के साथ अपने घर जा रहे कमलेश्वर को यह पता नही था कि उसका पत्नी के साथ सफर इतना ही है । भानुप्रातापपुर थाना क्षेत्र के कच्चे पुलिस चौकी के ठीक सामने दोनों पति-पत्नी को हाइवा ने अपने चपेट में ले लिया. दुर्घटना में घायल भोजबाई ने अस्पताल में…

Read More

काकेर । जिले के पुलिस अधीक्षक को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सालों से करोड़ों रुपए के सट्टे के काम में सक्रिय सट्टे बाजार का किंग कहा जाने वाला मनीष असरानी को आज कांकेर थाना पुलिस ने धर दबौचा है. पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एसडीओपी आकाश मरकाम लंबे समय से आरोपी पर पैनी नजर बनाए हुए थे. आज जैसे ही इसकी सूचना मिली वैसे ही मौके पर पहुंचकर मनीष असरानी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है । आईपीएल का सट्टा खिलाते हुए मनीष के पास से मोबाइल और नगदी रकम…

Read More

रायपुर । सिलतरा मेनरोड एसके चौक के पास एक कार तेज रफ्तार से रायपुर से बिलासपुर की ओर आ रही थी. तभी अचानक तेज स्पीड की वजह से ये कार सात फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. जिसमें कार में सावर पांच लोगों को गंभीर चोंटे आई हैं. ये घटना आज सुबह की है.लोगं ने जागरूता का परिचय देते हुए 108 एंबूलेंस की मदद से सभी को अस्तपताल पहुंचाया. 108 संजीवनी के टोपेन्द्र और चुरवान साहू ने मौके पर पहुंचकर, कार में बुरी तरह फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला. और तुरंत ही मेकाराहार अस्पताल ले गए । घायल मरीजों…

Read More

बिलाईगढ़ , बलौदाबाजार । कसडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्वा गांव में बीती रात आज्ञात दो लोगों ने घर के आगंन मे रखी नई स्कार्पियो और ब्रेजा वाहन में आग लगा दी । पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए ये दोनों अज्ञात बदमाशों की सीसी टीवी कैमरा मे तस्वीर कैद हुई हैं. गांव के मेला राम साहू जो व्यापारी है जिसके आगन में रखी गाडियों में आग लगाई गई है. फुटेज के आधार पर कसडोल पुलिस जांच में जुट गई है.फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नहीं मिल पाई है ।

Read More

राजनांदगांव । मोहला से लगे ग्राम कुंजामटोला के पहाड़ी पर 18 वर्षीय दुर्गेश पिता राम प्रसाद गोंड और 13 वर्षीय नाबालिग युवती की दस दिन पुरानी लाश पुलिस को पेड़ पर लटकी मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर मोहला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक दुर्गेश और नाबालिग युवती बीते 20 अप्रैल को घर से निकले थे। दोनों एक ही गांव के हैं। इस कारण ग्रामीण प्रेम प्रसंग का अंदेशा लगा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि नाबालिग युवती कक्षा आठवीं की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह करीब…

Read More

रायपुर । रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में 40 डॉक्टरों के समक्ष हार्निया का लाइव ऑपरेशन किया गया। डॉ. संदीप दवे, डॉ. विक्रम शर्मा, डॉ. जव्वाद नकवी और डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर ने 40 मरीजों की हार्निया का ऑपरेशन किया। डॉ. संदीव दवे ने बताया कि हार्निया आम बीमारी है, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दें तो जान भी जा सकती है। हमने प्रदेश भर के डॉक्टरों को लेप्रोस्कोपी के माध्यम से जाली लगाकर ऑपरेशन करना सिखाया। नहीं होगा चीरफाड़ डॉ. संदीप दवे ने बताया कि पूर्व में हार्निया के ऑपरेशन के लिए चीरफाड़ करना पड़ता था। अब लेप्रोस्कोपी के माध्यम से आसानी से…

Read More