Author: admin

रायपुर । ग्रीष्म ऋतु में पानी की दिक्कतों से निपटने और जल संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ में ‘नरवा’ योजना के साथ ही मनरेगा के अंतर्गत भी व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। पिछले तीन महीनों में ही जनवरी से मार्च के बीच मनरेगा के तहत 6 हजार 720 जल संवर्धन के कार्यों को पूर्ण किया गया है। इसी दौरान 15 हजार 128 जल संवर्धन के प्रारंभ किए गए नए कार्य प्रगति पर हैं। उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने जल संवर्धन के कार्यों पर जोर दिया था और ऐसे कार्या को गर्मी के मौसम…

Read More

रायपुर । आचार संहिता हटते ही सरगुजा पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने कई थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों का ट्रांसफर कर दिया. निरीक्षक विनीत दुबे को गांधीगनर से अंबिकापुर भेजा गया है। वही निरीक्षक अविनाश सिंह को गांधीनगर ट्रांसफर किया गया है। देखिए सूची-

Read More

रायपुर । दुर्ग रेंज आईजी आईजी हिमांशु गुप्ता ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव सीएसपी को शोकॉज नोटिस जारी किया है इसके साथ ही एक थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है. वहीं तीन अन्य विवेचकों को तबादला कर दिया गया है। दरअसल आईजी ने यह कार्रवाई आकस्मिक निरीक्षण के दौरान की है. आईजी हिमांशु गुप्ता, डीआईजी रतन लाल डांगी, राजनांदगांव एसपी कमलोचन कश्यप के साथ राजनांदगांव थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया । औचक निरीक्षण के दौरान थाने के मालखाना, जब्ती माल का निराकरण, शस्त्रागार इत्यादि के रखरखाव में भारी लापरवाही तथा बड़ी संख्या में विवेचना तथा वारंट…

Read More

रायपुर । जेसीसी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के आरोपों को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव राजकुमार दुबे ने सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने बयान जारी करके कहा है कि पंडरिया के शक्कर कारखाने से निकलने वाला पानी कारखाना परिसर के अंदर ही निर्मित टैंक में जमा किया जाता है. किसी तालाब या सार्वजनिक जगह पर नहीं छोड़ा जाता है। गौरतलब है कि अमित जोगी ने आरोप लगाया था कि पंडरिया के शक्कर कारखाने का ज़हरीला पानी लोगों के पीने के लिए छोड़ा जा रहा है. दुबे ने इस आरोप का सिलसिलेवार बयान जारी करके…

Read More

रायपुर। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा है कि माहवारी शर्म की नहीं गर्व की बात है क्योंकि यह सृजन से जुड़ी महिलाओं में होने वाली एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाएं इसे लेकर सहज नहीं रहती. कई बार किशोरी बालिकाएं घर से बाहर नहीं निकलती,स्कूल नहीं जाती और शहरों में भी महिलाएं खुलकर इस विषय पर बात नहीं कर पाती। मासिक धर्म महिलाओं में स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है, इसके लिए जनजागरूकता…

Read More

दंतेवाड़ा । जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगी गाडिय़ों में आगजनी कर दी है. आग की वजह से गाडिय़ां पूरी तरह जलकर खाक हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पा लिया गया है । एहतियात के तौर पर इलाके की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. बारसूर थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है. मिली जानकारी के मुताबिक सातधार- मंगनार मार्ग में नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय अर्जुन सिंह के गृह ग्राम शिवराजपुर जाकर उनकी दिवंगत माता सरोज कुमारी को श्रद्धासुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। बघेल, डॉ. महंत और सिंहदेव ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। ज्ञातव्य है कि सरोज कुमारी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह की धर्मपत्नी थीं। उनका निधन 84 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली में विगत दिनों दिल का दौरा पडऩे पर हो गया था।

Read More

रायपुर । निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. ईओडब्ल्यू में 6 जून को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन वो कारण बताते हुए नहीं पहुंचे. अब फोन टैपिंग मामले में उनके खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने विभागीय जांच शुरु कर दी है. मुकेश गुप्ता के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए 7 जून को डीजीपी डीएम अवस्थी के सामने पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मुकेश गुप्ता के खिलाफ एक अन्य मामले में डीजी गिरिधारी नायक जांच कर रहे हैं. उनके खिलाफ पद का दुरुपयोग करते हुए कई अफसर-नेताओं के फोन टैपिंग…

Read More

महासमुंद । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी के समर्थन मूल्य बढ़ाने और किसानों के कर्ज माफ करने से जिले के भी किसानों के चेहरे में खुशी झलक रही है। शासन द्वारा धान खरीदी का समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति क्विंटल मिलने पर विकासखंड महासमुंद के ग्राम कछारडीह के छोटे किसान श्री श्यामलाल केंवर्त एवं उनकी पत्नी श्रीमती पुष्पा बाई केवर्त ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें अपने कृषि कार्य के लिए लिए गए ऋण की चिंता से परेशान थे, लेकिन अब उनकी चिंता दूर हो गई है। उसके पास मात्र दो एकड़ 50 डिसमिल जमीन…

Read More

सूरजपुर । सूरजपुर जिले के लटोरी को दतिमा मोड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पिता व उसके 7 वर्षीय मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी एवं एक अन्य किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलरामपुर जिले के ग्राम पंडरी निवासी प्रसन्नजीत जायसवाल 35 वर्ष बाइक सीजी 15 डीजे-6958 से सोमवार की दोपहर ग्राम रेवतपुर निवासी रिश्तेदार के घर आ रहा था। बाइक पर सामने 7 वर्षीय बेटा भोलू तथा पीछे पत्नी खुशबू जायसवाल एवं 15…

Read More