
रायपुर । जेसीसी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के आरोपों को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव राजकुमार दुबे ने सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने बयान जारी करके कहा है कि पंडरिया के शक्कर कारखाने से निकलने वाला पानी कारखाना परिसर के अंदर ही निर्मित टैंक में जमा किया जाता है. किसी तालाब या सार्वजनिक जगह पर नहीं छोड़ा जाता है।
गौरतलब है कि अमित जोगी ने आरोप लगाया था कि पंडरिया के शक्कर कारखाने का ज़हरीला पानी लोगों के पीने के लिए छोड़ा जा रहा है. दुबे ने इस आरोप का सिलसिलेवार बयान जारी करके जवाब दिया है।
दुबे ने कहा कि जो कारखाने से निकलने वाला वाटर वेस्ट बिल्कुल भी ज़हरीला नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां से निकलने वाले पानी की पहुंच जनता तक पहुंचता ही नहीं है तो इसके उपयोग को लेकर सवाल ही पैदा नहीं होता।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग सफेद झूठ बोलकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि पंडरिया शक्कर कारखाने का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और उनके बेटे अभिषेक सिंह के संसदीय कार्यकाल में हुआ. वो भी बिना पानी फिल्टर करने वाले संयत्र ईटीपी के उद्घाटन हो गया।
दुबे ने कहा कि अमित जोगी सही जानकारी प्राप्त करने के बाद कुछ कहे तो ज़्यादा बेहतर है. अमित जोगी के पास अब कुछ काम नहि है और कोई पूछ परख भी नहि है इसीलिए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अनर्गल बयानबाज़ी करते रहते है ।