Author: admin

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का दाऊ कल्याण सिंह सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में मौतों के आकड़ों का खबर प्रकाशित करने ने बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने खुद मामले पर संज्ञान लिया है। टीएस सिंहदेव ने जिम्मेदार अधिकारियों को तलब करते हुए कहा कि मैं खुद जाकर डीकेएस अस्पताल का व्यवस्था का जायजा लूंगा। 5 महीने में 1000 से अधिक लोगों की मौत होना एक बड़ी चिंता की बात है औऱ यह जांच का विषय है। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि मौतों के बढ़ते आकड़े को देखते हुए जांच कर समीक्षा करने की बात कहीं है। इसके अलावा आवश्यकतानुसार ट्रामा…

Read More

बिलासपुर । मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा इलाके का है. आरोपी रवि कौशिक महिला के यहां ड्राइवरी का काम करता था. उसका घर में आना जाना लगा रहता था. आरोपी उसके पति के गैरमौजूदगी में भी घर में रहता था. दो साल पहले आरोपी ने महिला का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बना लिया. फिर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा । महिला बार-बार धमकी और दुष्कर्म के लिए दबाव डालने से तंग आ गई और इसकी जानकारी अपने पति को दी. फिर पति-पत्नी ने सिटीकोटवाली थाने में आरोपी ड्राइवर के…

Read More

रायपुर । पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने राजनाथ सिंह को जीत की बधाई दी. रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा- आपने देश के गृहमंत्री के रूप में अपनी सेवा देकर अंत्योदय की विचारधारा को बढ़ावा दिया है। जनता ने आपको बहुमत प्रदान कर पुनः सेवा का अवसर दिया है, मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

Read More

दिल्ली । छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने नितिन गडकरी से की मुलाकात। ट्वीट कर लिखा- आपके राजनैतिक अनुभव से नागपुर उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रसर होगा व आपके जनसेवा के ज़ज़्बे से देश को नई दिशा मिलेगी। मैं कामना करता हूँ कि आप इसी प्रकार जनता को समर्पित होकर कार्यरत रहें।

Read More

रायपुर। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब कांग्रेस में दोहरी भूमिका निभाने वाले नेताओं की एक पद से छुट्टी होगी। मुख्मयंत्री भूपेश बघेल तो पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। इसके अलावा पार्टी के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को भी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग (ओबीसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई, जिसमें समिति ने राहुल गांधी को संगठन के पुनर्गठन का दायित्व सौंपा है। जिस तरह से लोकसभा…

Read More

भिलाई। जामुल थाना अंतर्गत फौजी नगर स्थित नाले में रविवार सुबह एक महिला की सिर कुचली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है महिला की हत्या के बाद उसके हाथ और पैर बांधकर नाले में फैक दिया गया है। मृतका की उम्र 30 से 35 के बीच बताई जा रही है। महिला का चेहरा इतनी बुरी तरह से कुचल गया है उसकी पहचना कर पाना मुश्किल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से लाश को बाहर निकालकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।…

Read More

नवापारा-राजिम । छत्तीसगढ़ में पुलिस ने लॉज और गेस्ट हाउस में छापा मारा तो 7 जोड़े सहित एक युवती मिली संदिग्ध हालत में बंद कमरे में मिली।पुलिस सभी जोड़ों और रेस्ट हाउस के संचालकों को लेकर थाने आई। तीन घंटे की गहन पूछताछ व जांच के बाद चार पुरुषों और दोनों लाज के संचालकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम अभनपुर के न्यायालय में पेश किया। एसडीएम के अभनपुर में मौजूद नहीं रहने के कारण आरोपियों को रायपुर ले जाया गया। शेष जोड़ों व युवती को छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी अमित तिवारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते…

Read More

रायपुर । गोकुलनगर स्थित वेटनरी हॉस्पिटल के पास शनिवार की शाम पैसे की लेनदेन को लेकर एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिससे मौके में पहुंची टिकरापारा पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी एजाज अली और मृतक मोहम्मद अकील आपस में दोस्त थे। बताया जाता है कि पूर्व में किसी पैसे की लेन-देन को लेकर दोनों में विवाद हुआ।…

Read More

रायपुर । झीरम नक्सली हमले में मारे गए कांग्रेस नेताओं की पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में शहादत दिवस मनाएगी। झीरम कांड में घायल पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विद्याचरण शुक्ल की इलाज के दौरान 11 जून को मौत हुई थी, इसलिए पार्टी 11 जून को उनकी पुण्यतिथि पर भी शहादत दिवस मनाएगी। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि 25 मई 2013 को हुए झीरम कांड में तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार, योगेंद्र शर्मा, गोपी माधवानी, अल्लानूर भिंडसरा, अभिषेक गोलछा समेत पार्टी के अन्य नेता मारे…

Read More

रायपुर । तीन लाख 48 हजार से अधिक मतों से रायपुर लोकसभा जीतकर कीर्तिमान रचने वाले सुनील सोनी ने सेजबहार स्थित मतगणना स्थल पर अपने चुनाव संचालक वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्टर से निर्वाचन प्रमाण पत्र ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, नंदे साहू, अशोक बजाज, मोहन एंटी, सुभाष तिवारी, रमेश सिंह ठाकुर, बृजेश पांडे, खेमराज वैद्य, मुरली शर्मा, ललित जयसिंघ, संजू नारायण सिंह ठाकुर, सचिन मेघानी, तुषार चोपड़ा, सुमित शर्मा, लव यदु, प्रणव तिवारी, अजय सोनी, महेश शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More