Author: admin

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सिटिंग एमपी का टिकट काटना भाजपा के लिए फायदेमंद रहा। पार्टी ने राज्य की सभी 11 सीटों पर नए चेहरे उतार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगा। इससे पांच महीने पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 68 सीट देने वाली जनता का मिजाज एकदम बदल गया। वोटरों ने आठ लोकसभा सीटें भाजपा को दे दी। कांग्रेस को दो सीटें मिली हैं, जो 2014 के मुकाबले एक अधिक है, लेकिन पार्टी को सबसे बड़ी हार मुख्यमंत्री समेत चार मंत्रियों के क्षेत्र दुर्ग संसदीय सीट में मिली हैं। दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल…

Read More

सरगुजा । सरगुजा में कांग्रेस के खेलसाय सिंह को हराकर भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने लोकसभा सीट अपने कब्जे में कर ली हैं। रेणुका सिंह लगभग 1 लाख 35 हजार मतों से विजयीं हुई हैं। बता दें कि, छत्तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट पर भाजपा ने रेणुका सिंह और कांग्रेस ने खेलसाय सिंह को मौदान में उतारा था। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने माया भगत, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आशा देवी पोया ने टिकट दिया था। सरगुजा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता व छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव का साख दांव पर लगी हुई थी। एक तरफ…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के नौ मंत्रियों की साख वाली सीटों पर पंजा परास्त हो गया। कांग्रेस सरकार के दो मंत्री कवासी लखमा और जयसिंह अग्रवाल ही अपनी प्रतिष्ठा बचा पाए। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत भी पत्नी को जिताकर साख बचाने में सफल रहे। इधर, विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद डॉ. रमन सिंह समेत भाजपा के सभी धुरंधर नेता लोकसभा चुनाव की अग्नि परीक्षा में पास हो गए हैं। मुख्यमंत्री बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं, जो कि दुर्ग संसदीय क्षेत्र का हिस्सा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर करारा निशाना साधा है। डॉ रमन ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि पूरे देश ने मोदी के सशक्त नेतृत्व पर भरोसा किया है। डॉ रमन ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा मारा है। जनता ने बता दिया कि प्रदेश में बदलापुर की राजनीति नहीं चलेगी। भय और आतंक की सरकार नहीं चलेगी। पांच महीने में ही जनता ने…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में धान का कटोरा माने जाने वाले जांजगीर-चांपा और महासमुंद लोकसभा में एक बार फिर कमल खिला है। किसान बहुल दोनों लोकसभा में कांग्रेस कर्जमाफी को मुद्दा बनाकर उतरी थी, लेकिन अधूरी कर्जमाफी के कारण जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकार दिया। शुरुआती स्र्झान में महासमुंद लोकसभा में कांग्रेस उम्मीदवार धनेंद्र साहू ने बढ़त बनाई थी, लेकिन अंतिम परिणाम उनके पक्ष में नहीं आया। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो जांजगीर और महासमुंद में बाहरी बनाम स्थानीय का मुद्दा उठा था, लेकिन महासमुंद में भाजपा के स्थानीय उम्मीदवार चुन्नीलाल साहू तो जांजगीर में बाहरी गुहाराम अजगले…

Read More

रायपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गुलाबी आईना भेजा. आईना भेजने का साथ ही उन्होंने तंज कसते हुआ कहा कि उम्मींद इसमें आपको अपनी सरकार की सही तस्वीर दिखेगी. दरअसल अमित जोगी ने लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदर्शन पर कटाक्ष किया है। अमित जोगी ने भूपेश बघेल को आईना भेजने के बाद ट्वीट भी किया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, आपको भेंट स्वरूप गुलाबी आईना भेज रहा हूँ. आपने पीएम नरेन्द्र मोदी को आईना भेंट किया था. अब मैं आपको जनता कांग्रेस की ओर से…

Read More

रायपुर। संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू आज अचानक संस्कृति विभाग के दफ़्तर पहुँच गए. बिना की किसी ताम-झाम और पूर्व सूचना मंत्री के पहुँचने से संस्कृति विभाग में हड़कंप मच गया. खाली-खाली दफ़्तर देखकर मंत्री भड़क उठे. कई कर्मचारी और अधिकारी विभाग से नदारद मिले. नाराज मंत्री ने बड़े अधिकारियों को फटकार लगाई. वहीं उन्होंने इस दौरान एक घंटे तक पूरा संस्कृति विभाग घूमकर सुक्ष्मता से कार्यप्रणाली का अवलोकन किया. उन्होंने कई मामलों के सीधी जानकारी विभाग के संचालक से मांगी है. कार्यकाल के पीछे परिसर में साफ-सफाई नहीं होने को लेकर भी बेहद नाराज़गी ज़ाहिर की । संस्कृति…

Read More

बिलासपुर । बिलासपुर के सीईओ जिला पंचायत के दफ्तर में भीषण आग लगी गई है. आग लगने की वजह से दफ्तर में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई । कर्मचारियों ने कार्यालय से भागकर अपना जान बचाई है। बताया जा रहा है कि जिला कार्यालय में आग शार्ट सर्किट से लगी है. आग की लपटों से कई महत्वपूर्ण फाइल जलकर खाक हो गए है. जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. आग की लपटे उतनी तेज है कि दूर से दिखाई दे रही है. चारों तरफ धुएं का गुब्बार दिख रहा है। …

Read More

रायपुर । भिलाई स्टील प्लांट के कोको वन में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है. कोको वन के नेप्थलीन स्टोरेज में भीषण आग लगी है. आग लगने के बाद मौके पर भिलाई स्टील प्लांट के फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने की कवायद में लगी है. बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही आग लगी है. आग इतनी भयानक है कि भिलाई स्टील प्लांट की 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है. आग की जानकारी लगते ही पूरे प्लांट और प्रशासनिक हल्कों में हड़कंप मच गया है। सीएम ने…

Read More

रायपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है. विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद गुटों में बंटी भाजपा इस जीत के बाद पूरे जोश में नजर आ रही है. पूर्व सीएम रमन सिंह इस जीत के बाद एक बार फिर सूबे के सीएम भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने सीएम पर गंभीर आरोप लगाने के साथ ही उन्हें आईना देखने की सलाह दी है। रमन सिंह ने कहा कि देश नए युग मे प्रवेश कर रहा है. नया इतिहास रचा गया. यह दूसरा अवसर है जब किसी राजनीतिक दल को अपने…

Read More