Author: admin

रायपुर । संभाग आयुक्त जीआर चुरेंद्र ने तहसील दफ्तर में छापा मारा है। आयुक्त अपने तमाम दल-बल के साथ तहसील ऑफिस पहुंचे हुए हैं। दरअसल काफी समय से लोगों से शिकायत मिल रही थी कि बी1 और खसरा समेत तमाम चीजों को लेकर भारी लेटलतीफी हो रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसमें कार्रवाई के निर्देश दिए थे जिसके बाद आयुक्त पूरी टीम के साथ तहसील दफ्तर पहुंचे हुए ।

Read More

राजनाँदगाँव/रायपुर । छत्तीसगढ़ अँचल का एक और हीरा कलाकार, रतन बेटा प्रसिद्ध कलाकार, हबीब तनवीर का साथी कलाकर अमरदास मानिकपुरी इस दुनिया को छोड़ कर चला गया हैं. अमरदास का 82 वर्ष की आयु में उनके अपने गृह ग्राम राजनाँदगाँव के कोलिहापुरी में आज निधन हुआ. अमरदास के निधन से कलाजगत में गहरा शोक है. संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उन्हें विमन्र श्रद्धांजलि दी । संस्कृति विशेषज्ञ अशोक तिवारी बताते हैं कि अमरदास बचपन से लोकरंग से जुड़ गए थे. वे अपने पिता दर्शनदास के साथ नाचापार्टी में काम करने लगे थे. बाद में फिर उन्होंने नाचा के पुरोधा…

Read More

इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को पहले अभ्यास मैच में भी ख्वाजा चोटिल हो गये थे और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच 12 रन से जीता था। साउथम्पटन । ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान सोमवार को यहां चोटिल हो गये। ख्वाजा के बायें घुटने पर क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लगी और उन्हें लड़खड़ाते हुए मैदान छोड़ना पड़ा । इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को पहले अभ्यास मैच में भी ख्वाजा चोटिल हो गये थे और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच…

Read More

नई दिल्ली । बॉलीवुड के फेमस एक्शन डॉयरेक्टर अजय देवगन के पिता वीरु देवगन इस दुनिया में नहीं रहें। कुछ घंटे पहले उन्होंने आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्डिक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हुई है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहें थे और मुंबई के सांताक्रूज हॉस्पिटल में एडमिट थे। हाल ही में अजय देवगन पिता वीरू देवगन की तबीयत खराब होने की वजह से ही फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के प्रमोशनल इवेंट भी कैंसिल कर चुके हैं। वीरु देवगन को एक्शन फिल्मों के लिए…

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस चाहकर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी. 543 सीटों में से कांग्रेस सिर्फ 52 सीटें ही जीतने में कामयाब हो सकी. वहीं, बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 303 सीटों पर कब्जा जमा लिया. लेकिन बुरी तरह हारने के बावजूद छत्तीसगढ़ कांग्रेस नक्सल प्रभावित बस्तर सीट की जीत से काफी संतुष्ट और खुश है. कांग्रेस अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित इस सीट से पहली बार संसदीय चुनाव जीती है. इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने बीजेपी के बैदुराम कश्यप को 38,982 वोटों के अंतर से हराया है. लोकसभा…

Read More

कांकेर । शास्त्रों में पति को देवता का दर्जा दिया गया है,लेकिन कांकेर जिले के एक गांव में हैवान पति की कहानी सामने आई है. कांकेर जिले के चारामा थाना के ग्राम कसावाही में एक महिला को उसके पति ने साल भर से घर में बेड़ियों से बांधकर रखा था और उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था. पत्नी का कुसूर बस इतना था कि महिला ने पति के अवैध संबंध का विरोध किया था.उसने सोचा न था कि पतिदेव के अवैध संबंध का विरोध करना उसे इतना महंगा पड जायेगा. इस बात से पति को इतना गुस्सा आया कि…

Read More

रायपुर । शंकरनगर रोड़ पर वनवे को हटवाने के लिए उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा समर्थकों के साथ पहुंचे. यहां विधायक ने खुद बुलडोजर पर चढ़कर वन वे हटवाया है। बता दें कि शंकर नगर रोड पर ट्रैफिक वन वे होने की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं. जिससे जाम की स्थिति से आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. ट्रैफिक से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और इस मार्ग से सफर करने से लोग तौबा करने लगे हैं । जिससे जाम की समस्या पेश आ रही है. दो दिन पहले ही शंकर नगर रोड पर…

Read More

बस्तर । दंतेवाड़ा के हिरोली में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली गुड्डी मारा गया है। मृतक नक्सली गुड्डी ढेर चोलनार ब्लास्ट और MLA भीमा मंडावी की हत्या में शामिल था। किरंदुल थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में 9 mm पिस्टल और 6 राउंड कारतूस भी बरामद किए गए हैं। DRG के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई है।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल ने राहुल गांधी को पीसीसी अध्यक्ष पद के लिए एक आदिवासी विधायक का नाम सुझाया है, लेकिन अभी उस पर मंथन होगा। इसका कारण यह है कि बघेल की पसंद के आदिवासी विधायक को मंत्री टीएस सिंहदेव और उनके खेमे के विधायक पसंद नहीं करते हैं। वैसे किसी को भी पीसीसी अध्यक्ष बनाने से पहले हाईकमान बघेल से चर्चा करेगी, ताकि प्रदेश में सत्ता और संगठन में टकराव की स्थिति न बने। दोहरी भूमिका निभाने वाले नेताओं को एक पद : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब कांग्रेस में दोहरी भूमिका निभाने वाले नेताओं…

Read More

दुर्ग। प्रदेश के कई जिलों में एक के बाद एक आग लगने का सिलसिला जारी है। दुर्ग जिले के इंदिरा मार्केट स्थित आर्टिफिशियल ज्वेलरी और सुपर बाजार की दुकान में भीषण आग लग गई है। आग लगने की वजह से लाखों का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक दुकानों में आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड…

Read More