
रायपुर । शंकरनगर रोड़ पर वनवे को हटवाने के लिए उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा समर्थकों के साथ पहुंचे. यहां विधायक ने खुद बुलडोजर पर चढ़कर वन वे हटवाया है।
बता दें कि शंकर नगर रोड पर ट्रैफिक वन वे होने की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं. जिससे जाम की स्थिति से आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. ट्रैफिक से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और इस मार्ग से सफर करने से लोग तौबा करने लगे हैं । जिससे जाम की समस्या पेश आ रही है. दो दिन पहले ही शंकर नगर रोड पर वन वे बनाया गया है।
वन वे हटवाने पहुंचे उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने कहा कि मैं यहां पर विरोध करने नही आया हुं. वन वे के कारण आम लोगो को परेशानी हो रही थी लोगो ने मुझे इस संबंध में अवगत भी कराया था. यातायात एएसपी और डीएसपी को फोन कर मैंने बुलाकर निर्देश दिया कि वन वे को हटाया जाए।
यातायात एएसपी एम आर मंडावी ने कहा कि रोड को स्टेट रोड ऑथरिटी द्वारा बंद किया गया था चूंकि उनके प्लान में ये चीजें आयी थी तो उन्होंने बंद किया था. इससे ट्रैफिक व्यवस्था अच्छी हो गई थी लेकिन विरोध है इसलिए फिलहाल डिसीजन लिया गया है कि इसे हटाया जाए. इसके बाद विचार करके इसको बेहतर ढंग से करने का प्रयास किया जाएगा. हालांकि अब वन वे हटने के बाद लोगो ने रहत की सांस ली है।