Author: admin

छत्तीसगढ़ में भाजपा 10 और कांग्रेस एक सीट में आगे…महासमुंद में कांग्रेस के घनेंद्र साहू 28660 वोटों से पिछे हुए.राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा के संतोष पांडेय लगभग 65 हजार मतों से आगे, बिलासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के अरुण साव 67739 वोटों से आगे। रायपुर से भाजपा के सुनील सोनी 1 लाख 42 हजार 133 वोट से आगे कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ने वोटों का अन्तर किया कम फ़िर भी बीजेपी प्रत्याशी की बढ़त जारी,बीजेपी की ज्योतीनंद दुबे-7687 वोटों से आगे

Read More

बस्तर । दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है । लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच सुरक्षाबलों 3 इनामी नक्सली समेत 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा के बारसूर इलाके से 5 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं वहीं 2 महिला नक्सली भी गिरफ्तारी में शामिल हैं । बता दें कि गिरफ्तार 3 नक्सलियों पर एक- एक लाख का इनाम घोषित किया गया था । सुरक्षाबलों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों में रेकी करना, विस्फोट के लिए खुदाई, नक्सली बैठकें आयोजित करना, जैसे कई आरोपों में शामिल होना बताया गया है ।

Read More

रायपुर । स्टेशन रोड की एक महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को वाट्सएप पर अश्लील मैसेज करता था। वीडियो भी भेजता था। महिला ने नंबर ब्लॉक कर दिया तो कॉल करने लगा। पुलिस ने नंबर के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक स्टेशन रोड में 53 साल की महिला रहती है। उनके मोबाइल पर कोटा का प्रतिश मेहता (40) लगातार मैसेज कर रहा था। अश्लील कमेंट्स करता था। वह वीडियो भी बेचने लगा। महिला को धमकी भी देता था। पुलिस ने उसे हिरासत में…

Read More

कटघोरा । विधानसभा चुनाव में एक तिहाई विधानसभा सीट जीतने के बाद से कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह की उम्मीद कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहाँ 11 में 11 सीटे जीतने का दावा कर रहे हैं तो टीएस सिंहदेव ने कहा कि 7 से कम सीटें जीते तो यह नैतिक हार होगी. लिहाजा भी कांग्रेसी अपने हिसाब से पुख्ता ही कर रहे हैं. फिर भी बहुत से नेता ऐसे भी हैं जो एग्जिट पोल के बाद से दावों और परिणाम के बीच के आंकड़ों को लेकर थोड़े चितिंत दिखते हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे की सेहत को लेकर अच्छी ख़बर है. चौबे के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल से आज उन्हें छुट्टी मिल गई है. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद फिलहाल विश्राम गृह में अभी रुके हैं. शाम को लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली में मंत्री चौबे डॉक्टर अपने बेटी-दामाद के घर पर कुछ दिनों तक आराम करेंगे. जब तक दिल्ली में रहेंगे वहीं से अपने विभाग काम-काज भी देखेंगे, साथ ही कैबिनेट बैठक या अन्य सरकारी काम के लिए फिलहाल दिल्ली से आना-जाना करेंगे। चौबे के परिजनों ने…

Read More

राजिम । राजिम कृषि उपज मंडी में बीते कुछ दिनों से व्यापारियों द्वारा 1200 से 1300 रुपए प्रति क्विटल की दर से धान की खरीदी की जा रही थी. ऐसे में धान का वाजिब दाम नहीं मिलने से क्षेत्र के ग्रामीण काफी आक्रोशित है. इसी चिंता से जूझ रहे ग्रामीणों ने आज धान खरीदी का बहिष्कार कर मंडी परिसर में जमकर हंगामा किया. हंगामा की सूचना मिलने बाद राजिम विधायक अमितेष शुक्ल सैकड़ों समर्थकों के साथ कृषि मंडी पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारी, मंडी सचिव को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार लाने चेतावनी भी दी। विधायक ने कृषकों की…

Read More

धरमजयगढ़ । छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों का कहर लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है. जंगली इलाकों में सबसे ज्यादा हाथियों के आतंक से लोग त्रस्त है. धरमजयगढ़ के मदवानी गांव में एक ग्रामीण को हाथी ने पैर से रौंद कर मौत के घाट उतार दिया है. बता दें कि मदवानी गांव का लगन साय राठिया खेत में फसल की रखवाली के लिए झोपड़ी बनाकर रहता था. जहां पर बीती रात में एक दंतैल हाथी ने अचानक ग्रामीण पर हमला बोल दिया. जैसे ही लगन साय ने वहां से भागने की कोशिश की वैसे ही गुस्साए हाथी…

Read More

रायपुर। राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर, डीडी नगर थाना व दुर्ग जिले में लूट के वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को पुलिस के टीम ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि डीडीनगर थाना क्षेत्र में लूट के वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी देवी प्रसाद बसोर एवं मनीष बसोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में शामिल आरोपी जावेद अहमद (27) निवासी मन्धाता प्रतापगढ़ से ग्रिफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी…

Read More

रायपुर। राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर, डीडी नगर थाना व दुर्ग जिले में लूट के वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को पुलिस के टीम ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि डीडीनगर थाना क्षेत्र में लूट के वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी देवी प्रसाद बसोर एवं मनीष बसोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में शामिल आरोपी जावेद अहमद (27) निवासी मन्धाता प्रतापगढ़ से ग्रिफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 नग कट्टा…

Read More

रायपुर । मदिरा दुकानों में ओवर रेटिंग पर प्रभावी नियंत्रण और राजस्व लक्ष्य सुनिश्चित करने के लिए आबकारी आयुक्त तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा फुटकर मदिरा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। मदिरा दुकानों में सेल्स काउटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मदिरा दुकानों में ओवर रेटिंग तथा अन्य प्रकार की गंभीर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के जिला प्रबंधक पर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक ए.पी.त्रिपाठी ने कार्पोरेशन के सभी महाप्रबंधको, उप महाप्रबंधकों को इस संबंध में पत्र लिखकर ओवर रेटिंग पर…

Read More