रायपुर। राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर, डीडी नगर थाना व दुर्ग जिले में लूट के वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को पुलिस के टीम ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि डीडीनगर थाना क्षेत्र में लूट के वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी देवी प्रसाद बसोर एवं मनीष बसोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में शामिल आरोपी जावेद अहमद (27) निवासी मन्धाता प्रतापगढ़ से ग्रिफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 नग कट्टा और 2 नग कारतूस जब्त किया है। बताया गया है कि आरोपी जावेद अहमद शहर के न्यू राजेंद्र नगर और डीडी नगर थाना क्षेत्र में लूट के वारदात में शामिल था। वही जावेद अहमद ने भिलाई दुर्ग में भी पिस्टल से फायर कर कैशियर से लूटपाट किया था। पुलिस ने आरोपी देवी प्रसाद और मनीष से पूछताछ करने के बाद टीम का गठन कर प्रतापगढ़ गए थे। जहाँ से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी। जिससे और भी नए मामले का खुलासा हो सकता है।