Author: admin

सरगुजा । राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य और राजपरिवार के प्रमुख तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के चाचा उमेश्वर शरण सिंहदेव का निधन हो गया है।। यूएस सिंहदेव का मंगलवार सुबह रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रायपुर से शाम तक उनका पार्थिव शरीर अम्बिकापुर पहुंचेगा। सूचना मिलने पर शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह, विधायक पारसनाथ राजवाड़े और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी रामकृष्ण अस्पताल पंहुचे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इस समय राज्य से बाहर हैं और सूचना मिलने के बाद सीधे सरगुजा पहुंच रहे हैं।

Read More

रायपुर । डीकेएस (दाऊ कल्याण सिंह) सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हुए करोड़ों के घोटाला मामले में कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। रायपुर पुलिस को सुनील कुमार अग्रवाल की रिमांड मिल गई है। शर्तों के साथ पुलिस को ये रिमांड दी गई है। निर्देश के मुताबिक सख्ती से पुलिस सुनील अग्रवाल से पूछताछ नहीं कर पाएगी। मालूम हो कि 64 करोड़ का लोन देने के मामले में 4 दिन पहले पीएनबी के वर्तमान उप महाप्रबंधक और तत्कालीन एजीएम सुनील अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद हालांकि दिल्ली कोर्ट ने सुनील अग्रवाल को ट्रांजिट जमानत दे दी…

Read More

कवर्धा । जिले के सहसपुर लोहारा में एकतरफा प्रेम के चलते नवविवाहिता का आईटीआई काॅलेज के सामने से कुछ युवको ने अपहरण कर लिया. अपहरण कर युवती को अपने साथ अपने गांव ग्राम छतरी ले गए. इसी बीच काॅलेज के प्राध्यापकों ने युवती को जबरदस्ती स्कार्पियों में बैठाते देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवक फरार अभी भी फरार चल रहा है. नवविवाहिता को परिजनों को सौंप दिया गया है । सहसपुर लोहारा थाना अंतर्गत ग्राम छतरी के रहने वाले युवक भागवत साहू…

Read More

रायपुर । राजधानी के सड्ढू में स्कार्पियो में दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वैसे जिस तरह से दोनों की लाश मिली है, ये बता पाना मुश्किल ही है कि ये हत्या का मामला या स्कार्पियो सवार किसी हादसे का शिकार हुए हैं। पुलिस भी इसी में उलझी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से सड्ढू की ओर जा रही स्कार्पियो सीजी-04 एलएफ 3239 आज सुबह कचना मुक्तिधाम के पास देखा गया। सुबह-सुबह दो युवकों की लाश मिलने की खबर से सड्ढू में हडक़ंप मच गया।

Read More

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षण सत्र 2019-20 में दशहरा, दिवाली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के तारीखों की घोषणा कर दी है. इस बार दशहरा अवकाश 5, दिवाली अवकाश 6, शीतकालीन अवकाश 5 तो ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिनों का रहेगा. स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से तमाम निजी, शासकीय और अर्द्ध शासकीय स्कूलों के लिए जारी आदेश में दशहरा अवकाश 7 से 11 अक्टूबर तक, दीपावली अवकाश 25 से 30 अक्टूबर तक, शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक और ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जुलाई तक रहेगा. इस तरह से पूरे शिक्षण सत्र में 62…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि उत्पाद से बायो फ़्यूल उत्पादन बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है । अभी सबसे ज्यादा विदेशी धन पेट्रोलियम पदार्थों में लग रहा है. खेती को लाभ का धंधा बना दिया जाए, तो लोग नौकरी के पीछे नहीं भागेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि उत्पाद से यदि हम बायोफ्यूल बनाएंगे, तो लोगों को लाभ भी होगा, रोजगार मिलेगा, नैसर्गिक संसाधनों का नुकसान कम होगा. विदेशी धन भी बचेगा. इसे निरंतर बनाया जा सकता है. धान…

Read More

दंतेवाड़ा l पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर विवेकानन्द सिन्हा और पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जवानो ने मुखबिर की पुलिस की रैकी करने आई महिला नक्सली सीएनएम सदस्य कुमारी फूलमती उर्फ फुलो वेको को गीदम बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला नक्सली के पास से पुलिस ने 3 नग बैनर पोस्टर भी बरामद किए गए ।

Read More

रायपुर । फोन टैपिंग मामले में आईपीएस रजनेश सिंह EOW दफ्तर पहुंचे। उन्होंने करीब ढाई घंटे तक अपना बयान दर्ज कराया। लंच के बाद फिर से एक बार कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर रजनेश सिंह से पूछताछ की जाएगी। इस बारे में ईओडब्लू एसपी आई एलेसेल ने कहा कि पूछताछ के लिए आईपीएस रजनेश को बुलाया गया था, करीब दो घंटे चली पूछताछ। अभी लंच के बाद फिर से कई महत्वपूर्ण सवालों पर पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें कि रजनेश सिंह पर फोन टेपिंग करने का आरोप हैं, जिसके बाद सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था।…

Read More

रायपुर । विधायक विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा में आने वाले तीनो जोन की लगातार लिए बैठक जोन एक,जोन पांच,जोन आठ के सफाई कर्मचारी,ठेकेदार,सुपरवाइजर,स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर वार्ड में लोगो की समस्या को दुरुस्त कर समाधान करने को कहाविधायक विकास उपाध्याय जनता की समस्या के समाधान के लिए स्वयं रहेंगे उपस्थितवार्ड में बिजली,पानी,साफसफाई की व्यवस्था को दुरुस्त ,ओर नियमित रूप से नाली की सफाई के निर्देश दिए वार्ड में गर्मी में पानी की समस्या को देखते हुए अधिकारियों से नियमित रूप से पानी का टैंकर भेजने का दिए निर्देश- विकास उपाध्याय

Read More

कांकेर । महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है. नक्सलियों ने वन विभाग के डिपो में आग लगा दी. नक्सलियों के डर से वनकर्मी भाग खड़े हुए. मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने 3 जगहों पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है । करीब 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. दादापुर से 7 किलोमीटर दूर कुरुंडी गांव के जंगल में आगजनी की है। नक्सलियों ने क्षेत्र में दहशत फ़ैलाने बैनर भी लगाया है. जांबुलखेड़ा, रामगढ़ और कुरुंडी में नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है ।

Read More