Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

    September 25, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में PFIC की बैठक संपन्न

    September 25, 2026

    नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3229 लीटर शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में PFIC की बैठक संपन्न
    • नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3229 लीटर शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
    • रायपुर प्रेस क्लब पहुंचे आचार्य इन्द्रेश: SIR, Gen Z आंदोलन से लेकर मंदिरों में VIP दर्शन पर कही यह बात
    • बारिश और ब्लैकआउट : देवभोग से 40 गांवों का संपर्क टूटा, बाढ़ में फंसे 102 लोगों का रेस्क्यू
    • सेवा संकल्प अभियान में गूंजा स्वच्छता का संकल्प, महाराजबंध तालाब में हुआ श्रमदान
    • नक्सल मुक्त केसकोड़ी में विकास की नई तस्वीर, वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय
    • फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

      September 25, 2026

      मुख्य सचिव की अध्यक्षता में PFIC की बैठक संपन्न

      September 25, 2026

      रायपुर प्रेस क्लब पहुंचे आचार्य इन्द्रेश: SIR, Gen Z आंदोलन से लेकर मंदिरों में VIP दर्शन पर कही यह बात

      September 25, 2026

      सेवा संकल्प अभियान में गूंजा स्वच्छता का संकल्प, महाराजबंध तालाब में हुआ श्रमदान

      September 25, 2026

      नक्सल मुक्त केसकोड़ी में विकास की नई तस्वीर, वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय

      September 25, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » जहां-जहां भूपेश के पड़े कदम वहां-वहां भारी बहुमत से जीते हम -पूर्व सीएम रमन सिंह
    रायपुर

    जहां-जहां भूपेश के पड़े कदम वहां-वहां भारी बहुमत से जीते हम -पूर्व सीएम रमन सिंह

    adminBy adminMay 24, 2019No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    रायपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है. विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद गुटों में बंटी भाजपा इस जीत के बाद पूरे जोश में नजर आ रही है. पूर्व सीएम रमन सिंह इस जीत के बाद एक बार फिर सूबे के सीएम भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने सीएम पर गंभीर आरोप लगाने के साथ ही उन्हें आईना देखने की सलाह दी है।     
    रमन सिंह ने कहा कि देश नए युग मे प्रवेश कर रहा है. नया इतिहास रचा गया. यह दूसरा अवसर है जब किसी राजनीतिक दल को अपने बूते सरकार बनाने का अवसर मिला. इस जीत के महानायक नरेंद्र मोदी और अमित शाह का मैं छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता की ओर से अभिनंदन करता हूँ. यह चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण था. बीजेपी पहली बार 303 के आकंड़ों पर पहुँची है. वंशवाद की राजनीति को देश की जनता ने नकार दिया है. हर वर्ग का समर्थन नरेंद्र मोदी को मिला है. आज पूरे देश मे बीजेपी के भीतर उत्साह है।    
    सीएम भूपेश बघेल के ऊपर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की 9 सीट जितने से पहले भूपेश बघेल दावा कर रहे थे कि जिसकी विधानसभा होती है, जिसकी सरकार होती है लोकसभा में नतीजे उसके फेवर में आता है. लेकिन क्या हुआ. 5 महीने के उनके कार्यकाल को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकारा है. बदलापुर की सरकार वाली मानसिकता छत्तीसगढ़ में चल नहीं सकती. एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा था कि यदि 7 सीट बीजेपी जीतती है तो हमे समीक्षा करने की जरूरत है. भूपेश देश मे जहां जहां गए कांग्रेस का बट्टा बैठ गया. अमेठी में राहुल को जीता नहीं पाए, भोपाल में दिग्विजय हार गए. लखनऊ पहुँच गए वहां भी हार मिली कांग्रेस की लुटिया डुबो दी. छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी हार दुर्ग से हुई जो उनका गढ़ है. भूपेश बघेल की अपनी बूथ में, विधानसभा में कांग्रेस चुनाव हार गई. विधानसभा में 68 सीट पर जितने के बाद लोकसभा चुनाव में 66 विधानसभा में बीजेपी को बढ़त मिली।     
    रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को आइना भेजा था. अब एक बार उस आईने में अपना चेहरा देख लें. ट्वीट पर कमेंट कर लिखा था कि अरे प्रधानमंत्री जी रिजल्ट का इंतजार कर लेते अभी से झोला उठाकर चल दिये. झोला उठाकर जाने की जरूरत अब उन्हें है. इस चुनाव में बीजेपी को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं. भूपेश बघेल राष्ट्रीय स्तर के नेता बनने का ख्वाव देख रहे थे. इस चुनाव में कई बड़े नेताओं की हार हुई है. छत्तीसगढ़ में 5 महीनों में लोगों का भ्रम टूट गया है।     
    उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी की जीत है. ये राष्ट्रभक्तो की जीत है. छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता और शक्ति दिखाई है. ये संदेश दिया है कि हम जनता का विश्वास जीत सकते हैं. केंद्र की राजनीति से जुड़े सवाल पर कहा कि मैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूँ इस आधार पर मुझे बड़ी जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व में है ही, पहले चरण के मतदान में कार्यकर्ताओं के मन मे दबाव था. नक्सलियों के डर की वजह से कार्यकर्ता घर से पूरी तरह से निकल नहीं पाए. 2018 के चुनाव में कांग्रेस के झूठे वादे उनके घोषणा पत्र को देखकर लोगों ने वोट दिया था लेकिन ये अब भ्रम टूट गया है. हमारी अपनी भूमिका होगी. राज्य के विकास के लिए छत्तीसगढ़ के सांसदों की अहम भूमिका होगी. यहां के नेशनल हाइवे के प्रोजेक्ट, रेलवे के प्रोजेक्ट जैसे कई कामों में बीजेपी के सांसद केंद्र सरकार में अपनी उपस्थिति दर्जा कर राज्य के हितों का ध्यान रखेंगे।     
    टिकट लड़कर चुनाव जीतते आप केंद्रीय मंत्री बनकर सुखद रिटायरमेंट ले लेते. इस सवाल के जवाब में डॉक्टर रमन सिंह ने कहा सत्ता में रहना ही राजनीति की भूमिका नहीं होती. मैं छत्तीसगढ़ में काम कर रहा हूँ. 9 सीट हम सबने जिताकर दिया है. इससे बड़ी भूमिका क्या होगी।     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

    September 25, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में PFIC की बैठक संपन्न

    September 25, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब पहुंचे आचार्य इन्द्रेश: SIR, Gen Z आंदोलन से लेकर मंदिरों में VIP दर्शन पर कही यह बात

    September 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201959

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    रायपुर

    बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

    By Publicuwatch AutherSeptember 25, 20260

    CM साय के निर्देश पर रेस्क्यू अभियान तेज, 350 से अधिक लोगों को सुरक्षित राहत…

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में PFIC की बैठक संपन्न

    September 25, 2026

    नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3229 लीटर शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

    September 25, 2026

    रायपुर प्रेस क्लब पहुंचे आचार्य इन्द्रेश: SIR, Gen Z आंदोलन से लेकर मंदिरों में VIP दर्शन पर कही यह बात

    September 25, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

    September 25, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में PFIC की बैठक संपन्न

    September 25, 2026

    नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3229 लीटर शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201959

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.