रायपुर । गोकुलनगर स्थित वेटनरी हॉस्पिटल के पास शनिवार की शाम पैसे की लेनदेन को लेकर एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिससे मौके में पहुंची टिकरापारा पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी एजाज अली और मृतक मोहम्मद अकील आपस में दोस्त थे। बताया जाता है कि पूर्व में किसी पैसे की लेन-देन को लेकर दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद आवेश में आकर एजाज अली ने अपने पास रखे चाकू से मोहम्मद अकील का गला रेतकर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंचा और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहं आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।