रायपुर । निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. ईओडब्ल्यू में 6 जून को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन वो कारण बताते हुए नहीं पहुंचे. अब फोन टैपिंग मामले में उनके खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने विभागीय जांच शुरु कर दी है. मुकेश गुप्ता के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए 7 जून को डीजीपी डीएम अवस्थी के सामने पूछताछ के लिए बुलाया गया है।मुकेश गुप्ता के खिलाफ एक अन्य मामले में डीजी गिरिधारी नायक जांच कर रहे हैं. उनके खिलाफ पद का दुरुपयोग करते हुए कई अफसर-नेताओं के फोन टैपिंग करवाने के आरोप हैं. अब उनको सोमवार को डीजीपी कार्यालय की तरफ से नोटिस जारी किया गया है और पुलिस मुख्यालय में 7 जून को वे डीजीपी अवस्थी के सामने पेश होने का कहा है।
बता दें कि फोन टैपिंग मामले में ईओडब्ल्यू ने रजनेश सिंह और मुकेश गुप्ता के अलग-अलग पूछताछ की थी, जिसमें दोनों के बयान एक दूसरे के खिलाफ मिले थे।