Author: admin

रायपुर । पासपोर्ट बनाना एक सरल प्रक्रिया है जिसमे सही जानकारी के साथ आवेदन भरने से विदेश भ्रमण की अनुमति मिलना तय है। पासपोर्ट की सरल प्रक्रिया के बावजूद लोगों से सिली मिस्टेक हो रहे है, जिसके कारण उन्हें पैनाल्टी देना पड़ता है या आवेदन रद्द हो जाता है। इनमें से कुछ लोग अज्ञानतावश तो कुछ जानबूझ कर आवेदन में मांगी गई जानकारी को भरने में कोताही बरतने के मामले सामने आए है। क्षेत्रिय पासपोर्ट ऑफिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिन में 100 से 120 आवेदन रोजाना आते है, जिसमें पांच से सात आवेदनों में गलत जानकारी देने के…

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी हार के बाद कार्यकर्ताओं की सुध लेने राजीव भवन में मंत्रियों की बैठकें शुरू हो गई हैं। मंगलवार को पहले दिन उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। जिसमें मंत्री ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका निराकरण भी किया। इस दौरान मंत्री उमेश पटेल ने कार्यकर्ताओं से खुलकर बातचीत की। उमेश पटेल ने कहा कि हमें निर्देश मिले हैं कि राजीव भवन में लगातार बीच-बीच में आना है, और उसी के तहत मैं आज यहां बैठा हूं। लोगो…

Read More

अंबिकापुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह अम्बिकापुर के माँ महामाया मंदिर गए। उन्होंने राज्य की जनता की खुशहाली की कामना की.. उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह , मंत्री प्रेमसाय सिंह व सीतापुर विधायक अमरजीत भगत भी मौजूद रहे ।

Read More

रायपुर । आचार संहिता खत्म होने के बाद राज्य सरकार ने अपनी एक और घोषणा को मंजूरी दे दी है। सरकार यूनिवर्सल पीडीएस (पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम) के तहत हर परिवार को कम से कम 35 किलो चावल देगी। वहीं एपीएल (एबव पावर्टी लाइन) के भी राशन कार्ड बनेंगे। जिससे वे भी राशन की दुकानों से 10 रुपए प्रति किलो की दर से 35 किलो तक चावल खरीद सकेंगे। इसके लिए जल्द ही एपीएल परिवारों के राशन कार्ड बनना शुरू हो जाएंगे। प्रदेश में 58 लाख बीपीएल परिवार हैं। जिन्हें अभी तक प्रति सदस्य सात किलो चावल दिया जा रहा…

Read More

खरोरा । ग्राम पंडापरसवानी । इसका नाम-योगनी जोशी है। रंग सावली कद 5 फीट 6 इंच है।पता ग्राम पंडापरसवानी थाना खरोरा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ यह 30/05/2019 को आरंग रेलवे स्टेशन से लापता हुई है। जो किसी भाई एवं बहनों को दिखाई देता है वो इस मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क करे। मो. 8461072084, 6263612794, 626372062

Read More

रायपुर । मई में छत्तीसगढ़ की धरती खूब तपी। इस साल बिलासपुर का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री तक जा पहुंचा। रायपुर, दुर्ग, भिलाई भी 45 डिग्री के पार रहे। लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़े भीषण गर्मी की गवाही दे रहे हैं। ‘नईदुनिया” के पास मौजूद आंकड़े के मुताबिक मई के 31 दिनों में रायपुर का अधिकतम तापमान सिर्फ दो बार 40 के नीचे पहुंचा, वह भी 39.5 डिग्री से अधिक रहा। औसत तापमान 43.2 डिग्री रहा। राजनांदगांव 44.2 डिग्री औसत तापमान के साथ सबसे गर्म रहा यानी पूरे 31 दिन 44.2 डिग्री पारा बना रहा। इस…

Read More

बीजापुर । साल भर पहले नक्सलियों की जन अदालत में मारे गए ग्रामीण के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दण्डाधिकारी आदेश पर इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार स्वयं उपस्थित थे। उसूर थाना के एसआइ विरेंद्र छत्री के मुताबिक 29 अप्रैल 2018 को माओवादियों के एलओएस कमांडर सोढ़ी लखमा व हथियारबंद नक्सलियों ने मारुड़बाका के कड़तीपारा निवासी शंकर पोड़ियम पिता लच्छा (29) का अपहरण कर लिया था। इसके बाद 3 मई 2018 को नक्सलियों ने गुण्डेरगुड़ा पारा तालाब के पास जन अदालत लगाकर पुलिस मुखबिरी के आरोप में शंकर की हत्या कर दी थी। नक्सलियों…

Read More

रायपुर । सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को वट सावित्री का व्रत रखा. इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष को कच्चे धागे का रक्षा सूत्र बांधकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की. परिक्रमा के पश्चात महिलाओं ने वट सावित्री व्रत की कथा सुनी और बांस की टोकरी में वस्त्र, फल, मिठाई रखकर दान किया। पौराणिक कथा के अनुसार, ज्‍येष्‍ठ माह के शुक्‍ल पक्ष की अमावस्या के दिन ही सावित्री अपनी दृढ़ संकल्प की बदौलत यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस हासिल कर लिया था. हिन्दू धर्म के अन्य व्रत और त्योहार की तरह वट…

Read More

रायपुर । कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की सभी राशन दुकानों का आवंटन रद्द करने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा चुनाव में हार के लिये राशन दुकान संचालक को जिम्मेदार बताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा समर्थित लोग राशन दुकान संचालक है। उन्होंने 35 किलो चावल, नमक, चना वितरण को लेकर सरकार के खिलाफ अफवाह फैलाई जिसका भाजपा को फायदा हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी का कहना है कि राशन दुकान गरीबों के हितों के लिये संचालित की जाती है। लेकिन दुर्भाग्य से भाजपा सरकार ने इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया।…

Read More

सरगुजा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष अंबिकापुर में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक हुई. सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में 2 करोड़ 72 लाख 80 हजार रुपये के 47 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई । बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वय श्री बृहस्पति सिंह और श्री गुलाब कमरों, विधायक सर्वश्री डॉ. प्रीतमराम, सुश्री अम्बिका सिंहदेव, पारसनाथ राजवाड़े, रामपुकार सिंह, अमरजीत भगत, चिन्तामणि महराज, डॉ. विनय जायसवाल, यू.डी. मिंज, मुख्य सचिव…

Read More