Author: admin

जाँजगीर-चाँपा । जिले के धार्मिक नगरी खरौद के लक्ष्मणेश्वर मंदिर में आज सुबह युवक की लाश मिलने से गाँव में दहशत का माहौल। श्रद्धालुगण जब आज सुबह 06 बजे दर्शन करने मंदिर पहुँचे तब वहाँ राजा सिदार पिता संतोष सिदार ( 17 वर्ष ) का लाश पड़ा हुआ मिला। आनन-फानन में उसके घरवालों को जानकारी भेजी गयी। टी आई ने फोन मे अभी अरविन्द तिवारी को बताया कि मामले का रिपोर्ट दर्ज नही हुआ है। इसलिये पुलिस तहकीकात शुरु नही हुई है। पुलिस छानबीन के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आयेगी ।

Read More

रायपुर । पैसे की लेन-देन की बात पर विवाद कर मजदूर आपस में एक दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान एक मजदूर को गंभीर रुप से चोट लगने पर डी.के.अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है । मिली जानकारी के अनुसार रावाभांठा खमतराई स्थित एक कंपनी के मजदूर नवीन राय व रधीर सिंह एवं रिशि सिंह पैसे की लेन-देन की बात पर आपस में मारपीट करने लगे। इसी दौरान नवीन राय को रधीर सिंह व रिशि सिंह ने ईट से…

Read More

रायपुर । बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अकोला-गुमा एनीकेट के पास एक ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों में से दो घायल हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम गुमा निवासी मोतीलाल साहू अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 डीजेड 0751 से अकोला की तरफ जा रहा था। विपरीत दिशा से ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 बी 9066 ईंट भरकर गुमा की तरफ आ रहा था तभी एनीकेट के पास ट्रैक्टर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईद उल फितर के मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के मौहदा पारा स्थित घर पहुंचकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी । इसके पहले मुख्यमंत्री ने ईदगाह भाठा स्थित मोहम्मद अमजद, बैरन बाजार स्थित हसन खान, हमीद हयात और नयापारा गौसिया चौक स्थित सलाम रिजवी और नाजिम निजाम के घर पहुंचकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी थी ।

Read More

तखतपुर/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के मिनी जूलॉजिकल पार्क और बिलासपुर की पहचान कानन पेंडारी में अनियमितताओं का बोलबाला है. एक तरफ रसूखदारों ने कैंटीन खोल दिए हैं, वहीं दूसरी ओर पेंडारी में दर्शकों के लिए लगाए गए वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं. स्थानीय विधायक शैलेष पाठक ने निरीक्षण के दौरान अवैध दुकानों के संचालक पर नाराजगी जताते हुए तुरंत हटाने अधिकारियों को कहा । बिलासपुर की पहचान मिनी जूलॉजिकल पार्क कानन पेंडारी में प्रवेश करते ही कैंटीन नजर आने लगते हैं. इन्हें बिना किसी टेंडर या आधिकारिक अनुमति के खोला गया है. इतना ही नहीं आगे जाने पर कानन पेंडारी में…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पर्यावरण को लेकर चिंता जाहिर की है. आने वाली पीढ़ी के बेहतर कल के लिए उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने जल, जंगल और जमीन को सुरक्षित कर पर्यावरण बचाने की शपथ लेने का आह्वान किया है। 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएम ने ट्वीट कर कहा, “आइये! आज इस विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिलकर जल, जंगल और जमीन को सुरक्षित कर पर्यावरण को बचाने की शपथ लें. जिससे कि वर्तमान पीढ़ी के लिए हम स्वस्थ एवं सुरक्षित परिवेश सुनिश्चित कर सकें तथा आने वाली पीढ़ी के लिए एक…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा में अपने जन्मदिन पर ड्यूटी निभा रहे एक टीआई को लाइन हाजिर की सजा तोहफे के रूप में मिली है। टीआई का कसूर सिर्फ इतना था कि वे मुख्य सचिव सुनील कुजूर को नहीं पहचानते थे और अपनी ड्यूटी निभाते हुए टीआई ने सीएस से उनका आई कार्ड मांग लिया. इसके बाद सीएस नाराज हो गए और उन्होंने इसकी शिकायत आईजी से की, जिसके बाद टीआई को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला पाली ब्लॉक के ग्राम केराझरिया का है. जहां मंगलवार को सीएम की सभा थी. सभा के इंट्री गेट में दर्री…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ी कलाकारों को प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्हें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मिला आश्वासन के बाद कलाकारों को छोड़ दिया गया. सेंट्रल जेल से छूटने के बाद कलाकार ताम्रध्वज साहू के बंगला पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की. अब गुरुवार को बैठक होगी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है कि 6 जून को मीटिंग रखा गया है जिसमें सभी प्रकार के कलाकार, फ़िल्मकार, निर्देशक, निर्माता सभी से एक एक घंटा चर्चा कर इसके बीच का उपाय निकाला जाएगा. उसके बाद आगे क्या करना चर्चा से निकले बिंदुओं पर आधार पर कार्रवाई की…

Read More

दंतेवाड़ा । बीजापुर और दंतेवाड़ों की ज्वाइंट फोर्स ने बैलाडिला के तराई से लगे बीहड़ में मंगलवार को अलग- अलग जगह तीन नक्सली कैंप ध्वस्त किया। हालांकि कैंप तक पहुंचने से पहले नक्सली भाग निकले थे लेकिन मौके से जवानों ने बम, वॉकी-टॉकी, दवा सहित बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है। इन कैंपों में नक्सली लीडर गणेश उइके व अन्य के मौजूदगी की सूचना थी। बैलाडिला पहाड़ के नीचे दंतेवाड़ा के किरंदुल थाना सहित बीजापुर के मिरतुर व गंगालूर थाना क्षेत्र से लगे जंगल में बड़े नक्सलियों ने कैंप किया था। इसकी सूचना पर दो दिन पहले…

Read More

रायपुर/बलौदाबाजार । एंटी करप्शन ब्यूरो ने 5 हजार रुपये घूस लेते एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी जमीन की पर्ची में नाम दर्ज कराने के नाम पर ये घूस ले रहा था। पटवारी का नाम नरेंद्र बोरसे बताया जा रहा है। बलौदाबाजार जिले के पवनी गांव के स्कूल में बच्चों का आय जाति बनाने का शिविर चल रहा था। वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बिलाईगढ़ तहसील अंतर्गत हल्का नंबर 8 के पटवारी द्वारा पवनी गांव के किसान ओमप्रकाश से अपने खेत के पर्ची को तीन भाइयों के नाम में अलग अलग…

Read More