Author: admin

रायपुर/धमतरी। आधे घंटे की झमाझम बारिश और आंधी के चलते निर्माणाधीन मकान ढह गया. अर्जुनी थाना इलाके में हुई इस घटना में 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है. वही एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। मृतक मजदूरों का नाम ईश्वर साहू, केशव साहू और पदम साहू बताया जा रहा ह। घायल मजदूर का नाम नोहर साहू है। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना और कोतवाली थाना पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आंधी तूफान के बाद इलाके में…

Read More

रायपुर । भैंसथान की करोड़ों की विवादित जमीन अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद नगर निगम के स्वामित्व में आ चुकी है। जिस पर अब मल्टी काम्प्लेक्स बनना तय माना जा रहा है। हाईकोर्ट ने निगम के पक्ष में फैसला देकर पूर्व में नियुक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी को बेदखल कर दिया है। आयुक्त शिव अनंत तायल के बताया कि इस जमीन के स्वामित्व को लेकर कई सालों से लगातार कोर्ट केस चल रहा था लेकिन अब कोर्ट के आदेश के अनुसार निगम के पास इस जमीन पर पूरा स्वामित्व हो गया है। वही इस अब इस जगह पर कमर्शियल…

Read More

रायपुर । राजधानी में सटोरियों और पुलिस का लुकाछिपी का खेल चलते ही रहता है। दो-चार महीने शांत रहने के बाद फिर सक्रिय हो जाना आदत में शुमार है। पुलिस जितने में पकडऩे के जाल बिछा ले सटोरिए आसानी से जाल को तार-तार कर देते है। कालीबाड़ी क्षेत्र के लोगों का सुबह-शाम ओपन-क्लोज, पत्ती नंबर के शोर शराबे से जीना मुहाल हो गया है। सैकड़ों शिकायत करने के बाद भी पुलिस रवि साहू के गुर्गों का पकडऩे में पीछे हट रही है। सूत्र बताते है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान रवि साहू ने नेताओं से संपर्क बनाए…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा रद्द हो गया है। ख़बर है कि उनके कनाडा जाने का कार्यक्रम भी निरस्त हो गया है। इस बीच उद्योग मंत्री कवासी लखमा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उद्योग मंत्री कवासी लकमा 8 जून से 15 जून तक कनाडा के दौरे पर जाने वाले थे। मुख्यमंत्री निवास के सूत्रों के मुताबिक ये दौरा फिलहाल टल गया ह। मुख्यमंत्री का ये प्रस्तावित पहला विदेश प्रवास था। बताया जा रहा है कि वहां के उद्योगपतियों से चर्चा होती। दोनों नेता बुधवार की शाम दिल्ली जाने वाले थे,…

Read More

रायपुर । मंत्री टीएस सिंहदेव के पास स्वास्थ्य के साथ साथ पंचायत विभाग का भी प्रभार है ऐसे में संविलियन से वंचित रह गए शिक्षाकर्मियों के वेतन भत्ते, महंगाई भत्ते से लेकर संविलियन तक की जिम्मेदारी टी एस सिंहदेव के ही कांधे पर हैं और इसी जिम्मेदारी को याद दिलाते हुए शिक्षाकर्मियों ने पंचायत मंत्री के सामने अपना दुखड़ा रोया। स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने बिलासपुर प्रवास के दौरान सिम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मरीजों को उनकी हर परेशानी के निवारण हेतु साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया…

Read More

रायपुर । दो करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आबकारी मंत्री कवासी लखमा का करीबी बताकर ट्रांसपोर्टरों से करोड़ों की ठगी किया करते थे। पकड़े गये आरोपी लगभग चार माह इस घटना को अंजाम दे रहे थे। जिसका खुलासा एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर और क्राइम डीएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से की गई है। दरअसल मंत्री लखमा के नाम पर एक टाटा हैक्सा गाड़ी थी। जिसका एक्सीडेंट होने पर उस गाड़ी को कंपनी में बेच दिया गया था। उस गाड़ी…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ी कलाकारों को प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्हें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मिला आश्वासन के बाद कलाकारों को छोड़ दिया गया। सेंट्रल जेल से छूटने के बाद कलाकार ताम्रध्वज साहू के बंगला पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। अब गुरुवार को बैठक होगी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है कि 6 जून को मीटिंग रखा गया है, जिसमें सभी प्रकार के कलाकार, फि ल्मकार, निर्देशक, निर्माता सभी से एक एक घंटा चर्चा कर इसके बीच का उपाय निकाला जाएगा. उसके बाद आगे क्या करना चर्चा से निकले बिंदुओं पर आधार पर कार्रवाई…

Read More

रायपुर । अस्पताल में भर्ती एक बच्ची जिसने दुर्घटना में अपने माता-पिता को खो दिया, जिसके बारे में जानकारी होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अचानक अस्पताल पहुंचे और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही उसके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने इस दु:ख की घड़ी में साथ देने का वादा किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने आज एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। खुशी के इस मौके पर पालक अपने बच्चों के लिए घरों में मीठी सेवाई बनवाई। बच्चों के लिए खूब खरीददारी की, लेकिन जिनके माता-पिता नहीं है, वे खुशी के इस…

Read More

रायपुर । राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद देते हुए राज्य के सभी नागरिकों के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की है। राज्यपाल ने कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व पवित्र महीना रमजान के माह भर के कठिन उपवास के बाद आता है और नेकी एवं भलाई करने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की है कि ईद का पर्व सभी के जीवन में खुशियां एवं भाई-चारे लेकर आएगा तथा अमन-चैन, सौहार्द्र और एकता का संदेश देगा।

Read More

भिलाई । वैशाली नगर में घर के अंदर बुधवार सुबह युवक की सड़ी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वैशाली नगर के ईडब्ल्यूएस 542 आवास के आस-पास रहने वाले लोगों ने बदूब से परेशान होकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सुपेला थाना अंतर्गत आने वाले वैशाली नगर चौकी के जवानों ने जब घर के अंदर झांक कर देखा तो युवक की सड़ी हुई लाश स्टोर रूम में दिखाई दी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। फिलहाल घर से लाश अभी तक नहीं निकाला गया है।

Read More