Author: admin

रायपुर । सूत्रों के अनुसार आईएएस बसव राजू एस के तबादले के बाद अब डॉ. एस भारती दासन रायपुर कलेक्टर बन सकते हैं। फिलहाल एस भारती दासन अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकाकरी के रूप में कार्यरत हैं। बता दें इससे पहले भारती दासन सूरजपुर और जांजगीर-चांपा में कलेक्टर रह चुके हैं। मूलतः तमिलनाडू के रहने वाले 2006 बैच के आईएएस अधिकारी एस भारती दासन नागरिक आपूर्ति निगम और फूड भी संभाल चुके हैं।

Read More

मुंबई । इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट विश्वकप में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी कटार निशान वाले ग्लब्स पहने रह सकते हैं. आईसीसी की आपत्ति पर बीसीसीआई ने स्पष्टीकरण देते हुए निशान वाले ग्लब्स के लिए अनुमति मांगी है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए भारत के शुरुआती मैच में विकेटकीपर धोनी ने अपने पैराशूट रेजीमेंट के निशान ‘कटार’ लगा हुआ ग्लब्स पहना था. इस पर आपत्ति जताते हुए आईसीसी ने बीसीसीआई से इस निशान को हटाने कहा था. मामले में बीसीसीआई के प्रशासकों की समिति (CoA) के प्रमुख विनोद राय ने शुक्रवार को कहा कि बीसीसीआई ने औपचारिक…

Read More

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म भारत ईद के मौके पर रिलीज हुई और पहले दिन सर्वाधनिक कमाई करने में कामयाब रही. यह फिल्म ना केवल साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी, बल्‍कि सलमान खान के करियर की भी बड़ी ओपनर फिल्म रही. इस फिल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़ की कमाई की. यह कमाई सलमान खानी की फिल्म प्रेम रतन धन पायो (40.35 करोड़), सुल्‍तान (36.54 करोड़) और टाइगर जिंदा है (34.10 करोड़)की पहले दिन की कमाई से कहीं ज्‍यादा है. वहीं इस कमाई से भारत ने कलंक की पहले दिन की कमाई को भी…

Read More

रायपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने के लिये भाजपा द्वारा लगातार झूठ का सहारा लिया जा रहा है। कन्यादान योजना और बिजली को लेकर भाजपा का यह झूठ लगातार उजागर हो रहा है। रमन सिंह सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से सड़ चुके ऊर्जा विभाग की रमन सरकार को सुधारने की कांग्रेस सरकार में प्रभावी पहल हो रही है। प्रदेश में बिजली की कटौती बिल्कुल नहीं है। पिछले वर्ष की…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को रोककर उनसे परिचय पत्र मांगने पर पुलिस इंस्पेक्टर को निलम्बित करने की निंदा करते हुए भाजपा ने कहा है कि यह सरकार कर्मचारियों अधिकारियों का मनोबल तोड़ रही है. साथ ही इस मामले में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तनखा द्वारा किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि जब छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कावासी लखमा की पसंद के पुलिस निरीक्षक को उनकी मर्जी के मुताबिक पदस्थापित न रखने पर सुकमा के पुलिस अधीक्षक को भूपेश सरकार ने आचरण संहिता का हवाला देते…

Read More

रायपुर । कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस के बाद भूपेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है. इस सर्जरी में कई महत्वपूर्ण फेरबदल किये गए है. एसीएस आरपी मंडल से गृह, जेल और परिवहन का प्रभार लेकर एसीएस सी के खेतान को दे दिया गया है, वहीं मनोज पिंगवा को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. रेणु पिल्ले को उनके मौजूदा प्रभार के साथ-साथ उच्च शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनबलग्न पी को खनिज साधन विभाग में विशेष सचिव स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है. पहले यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी संभाल रहे थे. त्रिलोक…

Read More

जशपुर । जशपुर जिले से एक बुरी खबर सामने आई है. रॉयल बस और बाइक की जबरदस्त भिडंत हुई है, जिसमें बाइक सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बस रायपुर आ रही थी। जानकारी के अनुसार रॉयल बस शाम 7 बजे जशपुर से रायपुर के लिए छुटी थी. तभी तपकरा थाना क्षेत्र के पंपशाला के पास बस और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. इस टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है. बस जशपुर से रायपुर के लिए रोजाना चलती थी। सभी मृतक एक ही शोल्ड बाइक में…

Read More

चंडीगढ़ । नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ में सीनियर और जूनियर फैकल्टी के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसके तहत कुल 196 पदों पर नियुक्तियां अलग-अलग राज्यों के लिए अनुबंध के आधार पर की जाएंगी. इसमें सीनियर फैकल्टी के 131 और जूनियर फैकल्टी के 61 पद शामिल हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए डाक के माध्यम से आवेदन करना होगा. डाक से आवेदन पत्र स्वीकार होने की अंतिम तिथि 01 जुलाई 2019 है । सीनियर फैकल्टी, पद : 131 योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से एमसीए या…

Read More

बिलासपुर । बीई डिग्रीधारी छात्र जो बीएड पास कर नौकरी का इंतजार कर रहे है उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बीई डिग्रीधारी याचिकाकर्ताओं की याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने शिक्षक पद के आवेदन के लिए उन्हें पात्र माना है. जस्टिस पीसैम कोसी की सिंगल बेंच ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि बीई डिग्रीधारी अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करें या फिर सीधे स्वीकृत करें। गौरतलब हो कि संचालक लोक शिक्षण संचनालय द्वारा 9 मार्च 2019 को विज्ञापन जारी कर 1500 पद गणित और 1000 पद विज्ञान शिक्षक के पदों पर भर्ती…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे. निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12. 50 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर से धमतरी जिले के कुरूद विकासखण्ड के ग्राम भखारा पहुंचेंगे । जहां वे कार से ग्राम हंचलपुर पहुंचकर चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद वे ग्राम भखारा से हेलीकॉप्टर दोपहर 3.15 बजे गंगरेल पहुंचेंगे और वहां अखिल भारतीय गोंड़वाना गोंड़ महासभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे । भूपेश बघेल शाम 4.45 बजे ग्राम मुजगहन में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद जिला मुख्यालय धमतरी पहुंचकर शाम 6.30 बजे…

Read More