जशपुर । जशपुर जिले से एक बुरी खबर सामने आई है. रॉयल बस और बाइक की जबरदस्त भिडंत हुई है, जिसमें बाइक सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बस रायपुर आ रही थी। जानकारी के अनुसार रॉयल बस शाम 7 बजे जशपुर से रायपुर के लिए छुटी थी. तभी तपकरा थाना क्षेत्र के पंपशाला के पास बस और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. इस टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है. बस जशपुर से रायपुर के लिए रोजाना चलती थी।
सभी मृतक एक ही शोल्ड बाइक में सवार थे, बाइक सवारों की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि पुलिस के पास सीधे बस से जा टकराए. जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई. ड्राइवर का कहना है कि घटना के वक्त स्थिति इतनी भयानक हो गई थी, बाइक सवारों के बचाने के चक्कर में बस में बैठे सवारियों की जान खतरे में आ जाती।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतकों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. मृतक कौन है इसका पता नहीं चल सका है. लेकिन आस-पास के ही होना सामने आ रहा है. बाइक और बस को थाने ले आया गया है. फिलहाल पुलिस आगे पूरे मामले की जांच कर रही है।