रायपुर । दो करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आबकारी मंत्री कवासी लखमा का करीबी बताकर ट्रांसपोर्टरों से करोड़ों की ठगी किया करते थे। पकड़े गये आरोपी लगभग चार माह इस घटना को अंजाम दे रहे थे। जिसका खुलासा एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर और क्राइम डीएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से की गई है।दरअसल मंत्री लखमा के नाम पर एक टाटा हैक्सा गाड़ी थी। जिसका एक्सीडेंट होने पर उस गाड़ी को कंपनी में बेच दिया गया था। उस गाड़ी को आरोपी शिव कुमार ने उसी कंपनी से खरीद लिया था। गाड़ी के कागजातों में मंत्री का नाम चेंज करवाकर उसे अपने नाम से ट्रांसफर करवा लिया था। पर जो ऑनलाइन नाम होता है उसमें मंत्री का ही नाम शो कर रहा था जिसके चलते आरोपी अपने आप को मंत्री का खास आदमी बताकर लगभग 15 से 20 ट्रांसपोर्टरों से दो करोड़ से ज्यादा की ठगी की थी। इस मामले में पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी शिवा और आरिफ खान को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों लोगों को एक गाड़ी का लाखों रुपया किराया देने ट्रांसपोर्टरों को झांसा देते थे। झांसे में आकर लोग इनको अपनी गाडिय़ां दे देते थे। जिसके बाद आरोपी शिव अपने साथी के साथ मिलकर उन गाडिय़ों को तीन स्टेट आंध्र, तेलंगाना और महाराष्ट्र में बेच दिया करता था। पकड़े गए मुख्यारोपी में शिव कुमार वारी के खिलाफ दुर्ग में कई मामलों में अपराध भी दर्ज है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी आरोपी को नागपुर और दूसरे को राजनांदगांव से गिरफ्तार किया गया है।