Author: admin

रायपुर । मालिक की जानकारी के बगैर कंपनी के ट्रेडमार्क का अपने नाम से पंजीयन कराकर करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी कंपनी में मैनुफैक्चरिंग हेड और डायरेक्टर में कार्यरत थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार रोड स्थित सचदेव साइंटिफिक इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मनोज सचदेव ने अच्छा अनुभव बताए जाने पर वर्ष 2014 से दोनों सगे भाई हरेश पुरोहित एवं गिरीश पुरोहित पिता रमेशचंद्र पुरोहित (58) निवासी कांडिवाली, ईस्ट मुंबई को मेनुफैक्चरिंग हेड व डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया था। लेकिन…

Read More

भिलाई । गिरहोला-सेमरिया के बीच 30 मई को पुलिया के पास सड़क किनारे बोरी में मिले अधेड़ की अर्धनग्न लाश की शिनाख्त होते ही सोमवार को पत्नी की लाश भी पुलिस ने बेरला नाले से बरामद कर लिया है। पति के साथ लापता पत्नी की हत्या करने के बाद हत्यारों ने पति की तरह उसकी लाश को बोरी में भरकर नाले के पास फेंक दिया था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। जिसके बाद लाश बरामद किया गया। मृतक रायपुर सुदामा नगर निवासी बिजनेसमैन विष्णु साहू (55 वर्ष) है। विष्णु अपनी पत्नी के साथ दारगांव से रायपुर जाने के…

Read More

जशपुर । में एक युवक ने एक युवती से व्हाट्सप के माध्‍यम से पहले दोस्ती की फिर मौका पाकर रेप किया. मोबाइल फोन से आपत्तिजनक फोटो खींचकर कई महीनों तक ब्लैकमेल किया. जब आरोपी ने फोटो को सोशल मीडिया में डाल दिया तब जाकर पीड़िता ने थाने में इस बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. युवती के मुताबिक अरोपी युवक ने उसको ब्लैकमेल कर पैसे भी लिए हैं। जशपुर के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के अबीरा गांव के युवक प्रवीण कुजूर पर आरोप है कि उसने नारायणपुर थाना क्षेत्र की एक लड़की से…

Read More

बिलासपुर । जिले में एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया. बिलासपुर से पेंड्रा रोड जा रही ईएमयू लोकल ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बची. चलती ट्रेन के दौरान रेल पटरी टूट गई. टूटी रेल पटरी पर ही ट्रेन के छह डिब्बे गुजर गए. जब ट्रेन रूकी तो भगदड़ जैसी स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई. राहत की बात ये रही कि हादसे में किसी भी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बिलासपुर-कटनी रूट पर सारबहरा रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हुई. बिलासपुर से पेंड्रा रोड के लिए ट्रेन निकली थी. जैसे ही पटरी टूटने की जानकारी यात्रियों…

Read More

रायपुर । राजधानी में पूर्व वित्त आयोग के अध्यक्ष विरेन्द्र पांडेय से मोबाइल लूटकर भागने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से पुलिस ने लूट की गई मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल एक्टीवा वाहन को बरामद किया है. मामला रायपुर के सिविल लाइन थाने इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व वित्त आयोग के अध्यक्ष विरेन्द्र पांडेय 26 मई की रात खाना खाने के बाद टहलने निकले थे कि न्यूशांति नगर के पास दो बाइक सवार सैमसंग मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे. प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले…

Read More

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में अब लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं और शिकायतें सुनी जाएंगी। प्रदेश संगठन ने इसके लिए देवजी भाई पटेल और श्रीचंद सुंदरानी को नियमित रूप से कार्यालय में बैठने के लिए कहा है। कार्यालय में यह व्यवस्था लोगों और कार्यकर्ताओं के लिए शुरू की गई है, जिससे किसी भी तरह की परेशानी हो तो उस पर विपक्ष के रूप में भाजपा कदम उठा सके। तीसरी बार यह व्यवस्था लागू होने जा रही है। भाजपा के दूसरे कार्यकाल में सहयोग केंद्र बनाया गया था, जिसमें वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने और अन्य…

Read More

रायपुर । तेलीबांधा क्षेत्र के पॉश कोलोनियों में शामिल रिहयाशी कॉलोनी अवन्ति विहार में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, सडांध और बदबू ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है, लोगों को घर के अंदर भी प्रदूषित दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों ने बताया कि इसका मुख्य कारण नालियों की महीनों से सफाई नहीं होने से नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ जाता है जिसके कारण सडऩ और दुर्गंध से वार्डवासी हलाकान है। यहां मौजूदा साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई है। यदि निगम ने शीघ्र ध्यान नहीं दिया तो…

Read More

रायपुर । जंगल सफारी का जू अगले महीने से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। अगले महीने के दूसरे पखवाड़े में जू का उद्घाटन करने की तैयारी है। जू में अभी 10 बाड़ों में सफेद शेर और सिंह के अलावा घडिय़ाल और दरियाई घोड़े जैसे वन्य प्राणी हैं। फिलहाल इन्हीं के साथ जू शुरू किया जाएगा। जल्द ही यहां साउथ अफ्रीका से जिराफ और जेब्रा लाने की तैयारी है। इसके लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी ने औपचारिक सहमति दे दी है। जंगल सफारी के अफसरों ने पिछले दिनों दिल्ली में जू का पूरा कलेक्शन प्लान दिखाया। उसके प्रेजेंटेशन…

Read More

जगदलपुर । बास्तानार गांव के मेले में पहुंचे गोपनीय सैनिक की नक्सलियों ने शनिवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक का नाम छन्नूराम सोढ़ी बताया जा रहा है जो छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। जगदलपुर एएसपी संजय महादेवा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में पदस्थ गोपनीय सैनिक छन्नूराम सोढ़ी की नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने शनिवार को कुल्हाड़ी मारकर हमला कर दिया। जिसके बाद घायल छन्नूराम को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया…

Read More

रायगढ़ । आज सुबह रायगढ़ के एक फर्नीचर के दुकान में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में करोड़ों के फर्नीचर जलकर राख हो गए है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉट शर्किट बताया जा रहा है। दरअसल ये घटना रायगढ़ के जूटमिल चौकी क्षेत्र का ये मामला है। यहां पर सुनील सिंघल का तीन मंजिला घर है। घर पर ही फर्नीचर का गोडाउन और शो रूम…

Read More