जगदलपुर । बास्तानार गांव के मेले में पहुंचे गोपनीय सैनिक की नक्सलियों ने शनिवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मृतक का नाम छन्नूराम सोढ़ी बताया जा रहा है जो छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। जगदलपुर एएसपी संजय महादेवा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में पदस्थ गोपनीय सैनिक छन्नूराम सोढ़ी की नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने शनिवार को कुल्हाड़ी मारकर हमला कर दिया। जिसके बाद घायल छन्नूराम को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उन्होंने अपना दम तोड़ दिया ।छन्नूराम सोढ़ी छुट्टी पर अपने घर गया था इस दौरान वह बास्तानार में लगा मेला घुमने गया था तभी नक्सलियों ने मौक देखकर उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा नक्सली पारंपरिक वेषभूषा और हथियार के साथ आए जिसकी वजह से उन्हें पहचाना नहीं जा सका।