Author: admin

रायपुर । वल्र्डकप शुरू होते ही सटोरिए राजधानी में सक्रिय गए है। आईपीएल क्रिकेट के दौरान पुलिस ने सटरियों पर अंकुश लगाने की कोशिश भी की, उनके ठिकानों पर दबिश देकर सटोरियों के गिरोह का भंड़ापोड़ करने के बाद भी सटोरियों के हौसले बुलंद है। वल्र्डकप शुरू होते ही फिर सटोरियों ने मकडज़ाल पैला लिया है। पुलिस ने वल्र्डकप क्रिकेट में काईवाली करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगदी 56 हजार रुपए समेत डायरी, कैल्क्यूलेटर, एलईडी टीवी और 4 मोबाइल जब्त कर लिया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मिली…

Read More

रायपुर । शहरी इलाकों में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की अवैध बिक्री पर सख्ती के बाद अब आउटर में इसकी कालाबाजारी शुरू हो गई है। बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों को भरकर उसे ऊंची कीमत में बेचा जा रहा है। खाद्य विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बीरगांव निगम के कई वार्डों में इस तरह का काम जोरों पर हो रहा है। पुख्ता शिकायत के बाद अफसरों की टीम ने शनिवार को बीरगांव के सुभाष चौक में स्थित दो दुकानों पर छापा मारकर वहां से 30 बड़े और 5 छोटे सिलेंडर जब्त किए। अफसरों की टीम यह देखकर हैरान…

Read More

खरोरा । ग्राम पंडापरसवानी । इसका नाम-योगनी जोशी है। रंग सावली कद 5 फीट 6 इंच है।पता ग्राम पंडापरसवानी थाना खरोरा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ यह 30/05/2019 को आरंग रेलवे स्टेशन से लापता हुई है। जो किसी भाई एवं बहनों को दिखाई देता है वो इस मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क करे। मो. 8461072084, 6263612794, 626372062 ।

Read More

कोरबा । अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांगो थाना अंतर्गत परला के पास ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में ट्रक का ड्राइवर, हेल्पर व ट्रेलर का हेल्पर भी शामिल है। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-111 पर परला के पास रविवार सुबह लगभग 5.30 बजे की बताई जा रही है। ट्रक गेहूं लेकर उत्तर प्रदेश से कटघोरा की तरफ जा रही थी। चोटिया परला के पास हाइवे पर ट्रक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर से…

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली हार पर पार्टी ने मंथन शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में रविवार को रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन हुआ। कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार भी इस बैठक में शामिल हुए। खबरों के अनुसार बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली हार को लेकर सभी प्रत्याशियों से एकांत में चर्चा की गई।

Read More

वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की मासिक शिवरात्रि से शुरू होकर सोमवती अमावस्या तक रहेगा। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संस्कृत साहित्याचार्य महेन्द्र कुमार पाठक के मुताबिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को माह की शिवरात्रि होगी। जोकि अंग्रेजी कलैंडर के अनुसार 1 जून की तारीख है। इस क्रम में रविवार को 14 तारीख के बाद 3 जून को अमावस्या होगी। उसी दिन सोमवती अमावस्या और वट सावित्री व्रत पूरा होगा। वट में रहता है इनका वास महेंद्र कुमार पाठक के अनुसार 3 जून को सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। कहा जाता है कि सावित्री ने अपने पति के जीवन के…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा PPHT और FNDM उप प्रबंधक (वानिकी) कनिष्ठ का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है. छग परीक्षा मंडल ने आज एक जून अपने वेबसाइट पर परीक्षा रिजल्ट घोषित कर दिया है. आप भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं । FNDM परीक्षा परिणाम cgvyapam.choice.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं बता दें कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा PPHT की परीक्षा 16 मई दो पाली में हुई थी. जबकि उप प्रबंधक (वानिकी) कनिष्ठ (FNDM18) की परीक्षा 3 फरवरी को दो पाली में आयोजित की गई थी. जिसके बाद आज 1 जून को…

Read More

रायपुर । आखिरकार तमाम कयासों को विराम लगाते हुए सतीशचंद्र वर्मा ने शनिवार को सुबह 7 बजे बिलासपुर में महाधिवक्ता का कार्यभार संभाल लिया है । पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की । जानकारी के अनुसार, महाधिवक्ता वर्मा रात 8 बजे प्रभारी विधि मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात करेंगे. उन्होंने रविवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात का समय लिया है. उन्होंने महाधिवक्ता कनक तिवारी का स्थान लिया है । बता दें कि इसके पहले महाधिवक्ता पद को लेकर सरकार की ओर से एक बात सुनाई दे रही थी,…

Read More

हैदराबाद । सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 1994 बैच के 25वी रि यूनियन में पुलिस महानिरीक्षक जी पी सिंह ने अपने विचार रखे. भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के अधिकारी जी पी सिंह ने बैच कि 25वी रि यूनियन मे आयोजित एक व्याख्यान समारोह मे अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश मे इम्पीरियल पुलिस को राष्ट्रीय स्वरूप देकर भारतीय पुलिस सेवा के रूप में विज़न तैयार किया और उसे उस मुकाम तक पहुचाया था । श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश मे विघटन और अराजकता फैलाने वाली…

Read More

रायपुर । रायपुर रेलवे स्टेशन में बन रहे एक्सप्रेस हाईवे का पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने तेलीबांधा, रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली हाइवे एक्सप्रेस का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि तेलीबांधा से शुरू होकर हाईवे एक्सप्रेस स्टेशन से होते हुए गुढ़ियारी की तरफ बन रही है. अगर इसे गुढ़ियारी से जोड़ दिया जाए तो वहां की जनता को बहुत राहत मिलेगी. ट्रैफिक व्यवस्था भी सुगम एवं सरल होगी । विधायक विकास उपाध्याय ने वहां की जनता के साथ,पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्षों, व्यापारी संगठन के साथ एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात…

Read More