
रायपुर । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा PPHT और FNDM उप प्रबंधक (वानिकी) कनिष्ठ का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है. छग परीक्षा मंडल ने आज एक जून अपने वेबसाइट पर परीक्षा रिजल्ट घोषित कर दिया है. आप भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं ।
FNDM परीक्षा परिणाम cgvyapam.choice.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं
बता दें कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा PPHT की परीक्षा 16 मई दो पाली में हुई थी. जबकि उप प्रबंधक (वानिकी) कनिष्ठ (FNDM18) की परीक्षा 3 फरवरी को दो पाली में आयोजित की गई थी. जिसके बाद आज 1 जून को परिणाम घोषित कर दिया गया है. आप अपने नजदीकी इंटरनेट कैफे में जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं ।