
रायपुर । आखिरकार तमाम कयासों को विराम लगाते हुए सतीशचंद्र वर्मा ने शनिवार को सुबह 7 बजे बिलासपुर में महाधिवक्ता का कार्यभार संभाल लिया है । पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की ।
जानकारी के अनुसार, महाधिवक्ता वर्मा रात 8 बजे प्रभारी विधि मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात करेंगे. उन्होंने रविवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात का समय लिया है. उन्होंने महाधिवक्ता कनक तिवारी का स्थान लिया है ।
बता दें कि इसके पहले महाधिवक्ता पद को लेकर सरकार की ओर से एक बात सुनाई दे रही थी, तो स्वयं महाधिवक्ता कनक तिवारी सोशल मीडिया के जरिए दूसरी बात कह रहे थे. इससे उहापोह बन गई थी. लेकिन शनिवार सुबह सतीशचंद्र वर्मा के पदभार ग्रहण करने के साथ तमाम शंका-आशंका पर विराम लग गया है ।