
सरगुजा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष अंबिकापुर में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक हुई. सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में 2 करोड़ 72 लाख 80 हजार रुपये के 47 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई ।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वय श्री बृहस्पति सिंह और श्री गुलाब कमरों, विधायक सर्वश्री डॉ. प्रीतमराम, सुश्री अम्बिका सिंहदेव, पारसनाथ राजवाड़े, रामपुकार सिंह, अमरजीत भगत, चिन्तामणि महराज, डॉ. विनय जायसवाल, यू.डी. मिंज, मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर, सरगुजा कमिश्नर श्री ए.के. टोप्पो, पुलिस महानिरीक्षक श्री के.सी. अग्रवाल, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।