Sunday, 13 July 2025

रायपुर। राज्य की नई सरकार ने बुधवार की देर रात सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अजय सिंह को मुख्य सचिव पद से हटा दिया। अब वरिष्ठ आईएएस सुनील कुजूर मूल निवासी छोटानागपुर (झारखंड) को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। प्रदेश के 18 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब सरकार ने आदिवासी समाज के किसी अफसर को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले मिंज व नारायण सिंह समेत एक दो अन्य अफसर अपर मुख्य सचिव के पद तक पहुंचे जरूर, लेकिन राज्य के मुख्य सचिव नहीं बन पाए थे।
बहरहाल, राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1983 बैच के आईएएस अधिकारी अजय सिंह को अब राजस्व मंडल बिलासपुर का अध्यक्ष बनाया गया है। 1986 बैच के आईएएस सुनील कुजूर अभी तक कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ अपर मुख्य सचिव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग देख रहे थे।
राज्य सरकार ने अभी तक राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे वरिष्ठ आइएएस केडीपी राव को कृषि उत्पादन आयुक्त और अपर मुख्य सचिव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी के पद पर पदस्थ किया है।
सुनील कुजूर के दूसरे विभाग अपर मुख्य सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग का अतिरिक्त कार्यभार वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सौंपा गया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रमुख पदों पर अधिकारियों की लगातार अदला बदली की जा रही है।

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सक्ती के विधायक चरणदास महंत के नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल विधानसभा परिसर में किया गया। नामांकन दाखिल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कल विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार लगातार प्रशासनिक फेरबदल कर रहा है। इसी तरह राज्य शासन ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के भी तबादले किए। देर रात जारी सूची के मुताबिक एडीजी सीआईडी अरूणदेव गाैतम को गृह सचिव बनाया गया। वहीं दुर्ग के आईजी जीपी सिंह को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। रायपुर के आईजी दीपांशु काबरा को भी हटा दिया गया है। काबरा को भी पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। काबरा के स्थान पर आनंद छाबड़ा को रायपुर का आईजी बनाया गया है। वहीं रतनलाल डांगी प्रभारी आईजी दुर्ग होंगे। एसआरपी कल्लूरी को ईओडब्ल्यू का आईजी बनाया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधायकों में सबसे वरिष्ठ रामपुकार सिंह ने आज प्रोटेम स्पीकर का शपथ ले लिया। राजभवन में सुबह 10 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल रामपुकार सिंह को शपथ दिलाई।अब रामपुकार सिंह ने विधानसभा में कल अपने साथी विधायकों को शपथ दिलाएंगे।
रामपुकार सिंह कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता हैं। वे जशपुर जिले के पत्थलगाँव से बीते 8 बार के विधायक हैं। भाजपा का गढ़ माना जाने वाले जशपुर इलाके में बतौर कांग्रेस विधायक रामपुकार सिंह अकेले पत्थलगाँव से चुनकर आते रहे हैं। वे पूर्व में जनसंपर्क मंत्री भी रह चुके हैं। उनके पास एक लंबा राजनीतिक अनुभव है।
राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, निर्वतमान विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित मंत्रिमडंल के सदस्य मौजूद रहें।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B
  • RO No 13259/132 "

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed