
नई दिल्ली। मशहूर डायरेक्टर और गीतकार सावन कुमार टाक का शाम 4.15 मिनट पर निधन हो गया। हालत नाजुक बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सावन कुमार जाने-माने फिल्म निर्माता, निर्देशक, गीतकार और लेखक थे। सावन कुमार के भांजे और फिल्म निर्माता नवीन टाक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, "डॉक्टरों के मुताबिक, हार्ट अटैक और मल्टीपल-ऑर्गन फेलियर के चलते उनका निधन हुआ है."
86 साल के सावन कुमार टाक लंबे समय से फेफड़े संबंधी बीमारी से ग्रसित थे। पिछले कई दिनों से उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही थी और उन्हें बुखार सा महसूस हो रहा था। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पता चला कि उनके फेफड़े पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। आईसीयू में इलाज के लिए भर्ती सावन कुमार का हृदय भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। उन्हें कुछ दिनों पहले ही हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।
बता दें सावन कुमार को संजीव कपूर और महमूद जूनियर को स्टार बनाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर करियर की शुरुआत 1967 में मूवी 'नौनिहाल' से की थी। जिसमें संजीव कुमार मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था।
सावन कुमार ने फिल्म 'गोमती के किनारे', 'सौतन', 'सौतन की बेटी', 'सनम बेवफा' और 'बेवफा से वफा' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर होने के साथ टाक लिरिस्ट भी रहे हैं। 'जिंदगी प्यार का गीत है' इन्हीं ने लिखा है। इसके अलावा 'कहो ना प्यार है' और फिल्म 'देव' के गाने भी सावन कुमार ने लिखे हैं।