Friday, 14 March 2025

कांग्रेस की ओर से महेन्द्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को टिकट दी गई है।

रायपुर। दंतेवाड़ा में विधानसभा उपचुनाव के तहत आगामी 23 सितंबर को मतदान होने हैं। भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट से भाजपा की तरफ से भीमा की पत्नी ओजस्वी मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से महेन्द्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को टिकट दी गई है।
 
चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू हो चुका है और अब कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, डॉ मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश बघेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्यमंत्री, पीएल पुनिया, मोहन मरकाम, डॉक्टर चंदन यादव, डॉक्टर अरुण, सुष्मिता देव, राज बब्बर सांसद नवजोत सिंह सिद्घू, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भक्त चरण दास, नगमा, मोरारजी, टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, डॉक्टर शिव कुमार डहरिया, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, उमेश पटेल, जयसिंह अग्रवाल, अनिला भेड़िया, गुरु रूद्र कुमार, प्रेम सिंह, अमरजीत भगत, छाया वर्मा, दीपक, सदस्य फूलो देवी नेताम, लखेश्वर बघेल, रेखचंद जैन, विक्रम मंडावी, संतराम नेताम, चंदन कश्यप, शिशुपाल शोरी, मनोज मंडावी और अनूप नाग के नाम शामिल हैं।
  • RO No 13073/127 " A
  • R.O.NO.13073/127 "
  • R.O.NO.13129/146 " C
  • R.O.NO.13073/127 " D
  • RO No 13073/127 "

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed