Monday, 01 September 2025

दे दे प्यार दे को Box Office पर भरपूर पैसा मिल रहा है और तारीफों के दम पर ही यह आगे बढ़ रही है

दे दे प्यार दे' कमाल कर रही है। बुधवार को भी इस फिल्म ने 5.74 की भारी रकम कमाई है। मंगलवार के मुकाबले इसे सिर्फ 34 लाख रुपए कम मिले हैं। यह फिल्म की मजबूती दिखाने वाले आंकड़े हैं। बुधवार की कमाई से इसकी जेब में 56.57 करोड़ रुपए हो गए हैं। इसने मंगलवार को भी चौंकाया था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अमूमन एक से डेढ़ करोड़ की गिरावट आ ही जाती है लेकिन इसके साथ ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को 9 लाख रुपए इसने कम कमाए। सोमवार को इसे 6.19 करोड़ रुपए मिले थे, जबकि मंगलवार को 6.10 करोड़ की कमाई हुई।
छह दिन की कमाई के बाद यह फिल्म लागत वसूलने के करीब पहुंच चुकी है। इसकी लागत 60 करोड़ बताई जा रही है। यह फिल्म पहले वीकेंड में अच्छा करने के बाद, सोमवार को भी खुद को साबित करने में सफल हुई थी। ज्यादा धंधा दिल्ली-एनसीआर के मल्टीप्लेक्सेस से आ रहा है। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू स्टारर ने पहले दिन 10.41 करोड़ कमा लिए थे। शनिवार को 13.39 करोड़ जेब में आए। संडे को देश के कई इलाकों में लोकसभा चुनाव के लिए वोट पड़े, फिर भी इसे 14.74 करोड़ रुपए मिले। वीकेंड की कुल कमाई 38.54 करोड़ रुपए रही।
इसे तीन से चार स्टार रेटिंग समीक्षाओं में मिली है। समीक्षकों को यह पसंद आई, दर्शक भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। यह हर तरह के दर्शकों के लिए है। नौजवानों को भी पसंद आएगी और उम्रदराजों को भी। ट्रेलर भी काफी पसंद किया गया था और इसने जबरदस्त माहौल बनाया। करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के हिट नहीं होने के कारण इसके पेड प्रिव्यू शो गुरुवार को ही शुरू हो गए थे। यह 100 करोड़ नहीं कमा पाएगी क्योंकि कल अर्जुन कपूर की 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' रिलीज हो रही है। 'दे दे प्यार दे' की दौड़ 80 करोड़ तक जाना चाहिए। सफर दो-तीन हफ्ते का हो सकता है।
3100 स्क्रीन्स पर भारत में इसे रिलीज किया गया, विदेश में 650 स्क्रीन्स पर जगह मिली। गाने पसंद किए जा रहे हैं। रकुल की काफी तारीफ है। निर्माता लव रंजन ने इस फिल्म को लिखा है। लव ने ही 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का निर्देशन किया था, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी। 'दे दे प्यार दे' का ट्रेलर करीब एक महीने पहले रिलीज हुआ था। तभी से इस फिल्म का लोगों को इंतजार था। ट्रेलर मजेदार है।
अजय की फिल्म 'दे दे प्यार दे' को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है। इसमें जिम्मी शेरगिल हैं और कुमुद मिश्रा भी।
R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed