Saturday, 15 March 2025

ठंड से ठिठुरा छत्तीसगढ़, रायपुर में टूटा 10 साल का रिकार्ड

रायपुर । उत्तर भारत में चल रही शीतलहर ने छत्तीसगढ़ में भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। कंपकंपा देने वाली ठंड के चलते पूरा प्रदेश इन दिनों ठिठुर रहा है। आलम यह कि रविवार को राजधानी रायपुर में ठंड का दस साल पुराना रिकार्ड टूट गया और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री तक जा लुढ़का। वैसे रायपुर में औसत न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेलिसयस रहता है। इसके पहले सन 2014 की दिसंबर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।
प्रदेश में सबसे अधिक ठंड अंबिकापुर में है। बस्तर के ग्रामीण इलाकों में पारा 5 डिग्री तक गिर गया है। हाड़ कंपा रहे जाड़े से बचने के लिए दिन में भी अलाव जल रहे हैं। लोग बिना गर्म कपड़ों के घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
चिल्फी के जंगलों में टूटा ठंड का कहर
कवर्धा जिले के चिल्फी घाटी में न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया है। चिल्फी में सुबह घासफूस व हरी पत्तियों पर ओस की बूंदें जमकर सफेद बर्फ की चादर सी बन गईं। रविवार को समूचा वनांचल बर्फ की चादर से ढंका दिखा। शीतलहर का आलू, टमाटर, गोभी, अरहर, मिर्ची की फसल पर विपरीत असर पड़ रहा है।
बिलासपुर में टूटा आठ साल का रिकार्ड
बिलासपुर में ठंड ने आठ साल का रिकार्ड तोड़ा है। बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। संभाग के पेंड्रारोड इलाके में दोपहर की धूप भी नाकाफी साबित हो रही है। पारा 4.5 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन की शुरूआत सुबह 9 बजे के बाद हो रही है जबकि शाम ढलने से पहले लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। ठंड की वजह से सुबह और शाम सैर करने वाले गायब हो गए हैं।
कहां कितना तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 24.2 8.9
अंबिकापुर 18.7 4.4
बिलासपुर 23.8 7.2
पेंड्रारोड 22.2 4.5
जगदलपुर 24.7 6.3
अभी जारी रहेगा ठंड का सितम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ और कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तरी प्रांतों में पश्चिम से पूर्व की दबाव बढ़ रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग शीतकालीन बारिश से प्रभावित हैं। आने वाली शुष्क ठंडी हवाएं देश के मध्यवर्ती एवं उत्तरी भाग में शीतलहर की स्थिति पैदा कर रही हैं। राजधानी रायपुर भी शीतलहर की चपेट में है। हिमालय क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है और उत्तर भारत की ये बर्फीली हवाएं निर्बाध रूप से यहां पहुंच रही हैं। ऐसे में ठंड का यह हाल बना रहेगा।
प्रशासन को किया गया सतर्क
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आपदा आयुक्त के जरिये प्रशासन को सतर्क किया गया है। इममें कहा गया है कि आने वाले दो से तीन दिनों तक भी शीतलहर चलने की आशंका बनी हुई है।

  • RO No 13073/127 " A
  • R.O.NO.13073/127 "
  • R.O.NO.13129/146 " C
  • R.O.NO.13073/127 " D
  • RO No 13073/127 "

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed