
वास्तु शास्त्र का ज्योतिष विज्ञान में खास महत्व है। वास्तु शास्त्र सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर आधारित होती है। पॉजिटिव एनर्जी सुख-समृद्धि लाती है। वहीं नकारात्मक ऊर्जा के कारण जीवन परेशानियों से घिरा रहता है। अगर घर में वास्तु दोष है, तो व्यक्ति को मानसिक परेशानी होती है। हालांकि कई छोटी वस्तुओं द्वारा वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है। इनमें से एक फिटकरी है। वास्तु दोष को दूर करने में फिटकरी बेहद प्रभावी है। आइए जानते हैं फिटकरी से जुड़े इन उपायों के बारे में।
फिटकरी से दूर करें वास्तु दोष
1. घर का वास्तु दोष करने के लिए एक कटोरी में फिटकरी के टुकड़े रखें। इस कटोरी को ऐसी जगह पर रखें, जहां किसी की नजर न पड़े। इससे घर की निगेटिव एनर्जी दूर होने लगेगी। ध्यान रखें कि हर महीने फिटकरी जरूर बदलें।
2. काफी मेहनत के बाद भी आपको काम, बिजनेस या नौकरी में सफलता नहीं मिल रही है। इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। इसके लिए काले वस्त्र में फिटकरी का टुकड़ा बांधे। इसे घर के मुख्य गेट पर लटका दें। इससे नकारात्मकता दूर होने लगेगी।
3. वास्तु दोष का असर घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर दिखाई देता है। इसकी वजह से लोग बीमार रहते है। इसके लिए घर में फिटकारी डालकर पोंछा लगाएं।
4. वास्तु शास्त्र में दिशा और स्थान का खास महत्व है। खिड़की और दरवाजे के पास फिटकरी रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। अगर घर में वाद-विवाद रहता है, तो इसे दूर करने के लिए एक कांच के प्लेट में फिटकरी रखें। इसे समय पर बदलते रहें।
5. परिवार के सदस्यों में झगड़े होते हैं, तो परिवार का मुखिया रात को अपने पलंग के नीचे फिटकरी डालकर एक लोटा पानी रखें। सुबह ईष्टदेव के नाम का उच्चारण कर जल पीपल को चढ़ाएं। इससे घर में शांति होगी।
6. रात को सोने से पहले दांत फिटकरी से साफ करें। इससे धन लाभ होगा। आप चाहे तो फिटकरी डालकर स्नान भी कर सकते हैं।
डिसक्लेमर- 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'