
K.W.N.S.-घर को आकर्षक बनाने और हरियाली के लिए लोग घर घरों और गार्डन में तरह – तरह के पेड़ – पौधे लगाते हैं, ताकि खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाये। कुछ इनडोर प्लांट्स होते हैं, जिन्हे लोग घर के भीतर लगाते हैं। जबकि कुछ आउटडोर प्लांट्स होते हैं, जो बालकनी या आंगन में लगाते हैं। पौधे लगाने से घर का वातावरण भी शुद्ध होता है और हरियाली होती है। वास्तु की मानें तो हमें अपने घर में किसी भी पौधे को लगाने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लेना चाहिए। क्योंकि कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो परिवार की खुशियों को बर्बाद कर देते हैं, इतना ही नहीं इन पौधों को लगाने से आपकी तरक्की भी रुक सकती है और अचानक से आपके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ सकता है। बात करें मेहंदी के पौधे की तो वास्तु में मेहंदी के पौधे को अशुभ बताया गया है। वैसे तो मेहंदी का इस्तेमाल कई तीज-त्योहार और शादी के मौका पर किया जाता है। सुहागन स्त्री को सुहाग के सामान में मेहंदी भी दी जाती है। शादी के समय मेहन्दी का अलग से फंक्शन भी रखा जाता है। कई उत्सव में भी मेहंदी का विशेष महत्व होता है। वास्तु की मानें तो इस पौधे को हमें घर में लगाने से बचाना चाहिए। माना जाता है कि मेहंदी के पौधे में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि मेहंदी के पौधे पर बुरी आत्माओं की छाया जल्दी पड़ती है। ऐसे में मेहंदी भूलकर भी घर में पौधा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, नकारात्मक ऊर्जा घर की सुख-शांति में बाधा उत्पन्न करती है।मेहंदी की खुशबू के कारण इस के पौधे पर बुरी आत्माओं का वास होता है। अगर आपके घर में भी यह पौधा मौजूद है तो इसे जल्द से जल्द हटा दें।