Author: Publicuwatch Auther

प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी आज रायगढ़ प्रवास के दौरान बनोरा आश्रम पहुंचे। उन्होंने आश्रम में पहुंचकर सबसे पहले अघोरेश्वर बाबा राम जी की प्रतिमा के दर्शन करने के बाद आश्रम में बाबा प्रियदर्शी राम जी से आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साधु संतों का आशीर्वाद होना मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक सौहार्द्र हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इन्हीं मूल्यों के आधार पर राज्य सरकार जनकल्याण, विकास…

Read More

publicuwatch24.–रायपुर। नगर पालिक निगम कोरबा के टी.पी.नगर जोन के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्र. 18, 15, 17, 03 एवं 04 में 02 करोड़ 28 लाख 60 हजार रूपये के नए विकास कार्य कराए जाएंगे। आज नर्सरीपारा कोहड़िया, ढोढ़ीपारा भैंसखटाल तथा राताखार बजरंग चौक में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उद्योग, , श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में इन विकास कार्यो का भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा टी.पी.नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 18 अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कोहड़िया में 05…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह 8 बजे से रायगढ़ विकासखण्ड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम छुहीपाली, बनोरा, महापल्ली, सियारपाली एवं गोपालपुर में कुल 1 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

Read More

publicuwatch24.-झिरियाकला। सतनाम समाज द्वारा ग्राम झिरियाकला में आयोजित परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने पूज्य जैतखाम की विधिवत पूजा-अर्चना कर गुरु घासीदास बाबा जी को नमन किया और उपस्थित जनसमुदाय को गुरु प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक भावना बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर जन्मे महान संत गुरु घासीदास बाबा जी ने समाज को सत्य, अहिंसा, करुणा और नैतिक आचरण जैसे उच्च जीवन मूल्यों का संदेश दिया।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। दाऊ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में कुलपति डॉ.आर.आर.बी. सिंह के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह एलुमनाई मीट-2025 संपन्न हुआ। इस मौके पर ‘स्ट्रेदनिंग द प्रोफेसनल्स अलाईन्स अमंग एलुमनाई विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों जैसे जम्मूकश्मीर पंजाब, उत्तराखण्ड, बिहार, झारखंण्ड, गुजरात, महाराष्ट्र मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल तथा छत्तीसगढ़ से कुल 400 पूर्व छात्रों ने भाग लिया। इसके साथ ही कतर, कनाड़ा व अमेरिका से 05 छात्र उपस्थित रहे । पूर्व छात्र छात्राओं से इस दौरान अपने अपने अनुभवों को साझा किया। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब अचानक दो महिला गुटों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों महिलाएं तेलीबांधा थाना क्षेत्र के देवर बस्ती की बताई जा रही है। दोनों महिलाएं किसी मामले की सुनवाई में कोर्ट आई थी। दोनों पक्ष किसी मामले की सुनवाई के सिलसिले में कोर्ट पहुंचे थे, इसी दौरान आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बीते करीब आधे घंटे तक महिलाओं के बीच विवाद चलता रहा। इस दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। तेलीबांधा शूटआउट की सुपारी देने वाले गैंगस्टर मयंक सिंह को 9 जनवरी तक जेल भेज दिया गया है। रायपुर पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की। मयंक की 4 दिन की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया था। पुलिस का दावा है कि 4 दिनों की पूछताछ में मयंक ने शूट आउट को लेकर क‌ई राज़ उगले हैं। जिनकी तस्दीक के लिए छानबीन करेगी। मयंक सिंह कोई मामूली अपराधी नहीं है, बल्कि वह झारखंड के कुख्यात अमन साव गैंग का सबसे भरोसेमंद और खतरनाक गुर्गा माना जाता है। अपराध की दुनिया में उसका कद…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। CM विष्णुदेव साय आज हल्बा–हल्बी समाज के 35वें सामाजिक मिलन समारोह में शामिल हुए, गोकुल नगर दुर्ग में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, सीएम साय ने कहा, शक्ति दिवस पर्व में सम्मिलित होकर उपस्थित जनमानस को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी। इस अवसर पर माता दंतेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही भिलाई स्थित हल्बा–हल्बी समाज के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण किया तथा सामाजिक पत्रिका का विमोचन कर समाज की सशक्त वैचारिक यात्रा को नमन किया। डबल इंजन सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, संगठन और आत्मसम्मान को सशक्त करने के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। तमनार ब्लॉक के धौराभाठा में जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और प्रस्तावित उत्खनन परियोजना को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सीएचपी चौक पर धरन प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। वहीं महिलाओं ने लातों से टीआई कमला पुसाम की जमकर पिटाई की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। वहीं पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने बस समेत कंपनी की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए आग भी लगा दी। गांव में भारी तनाव का माहौल है। मौके पर अतिरिक्त बल भेजा गया है।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/अंडमान। सांसद बृजमोहन अग्रवाल को आज लोकसभा की एस्टीमेट कमेटी पोर्ट ब्लेयर, अंडमान में “MSME क्षेत्र को बढ़ावा देने में बैंकों की भूमिका” की समीक्षा करने मिली, उन्होंने आगे बताया कि MSME एवं विभिन्न बैंकों के उच्च अधिकारीयों से निम्न मुद्दों पर चर्चा हुई, ◉ MSME सेक्टर हमारी इकॉनमी की रीढ़ है, बैंकों को बड़े सेक्टर और MSME को लोन देने के बीच बैलेंस होना चाहिए। ◉ नए जमाने के नवाचार (innovative) बिज़नेस को स्टार्टअप माना जाए और बैंकों को PM विश्वकर्मा जैसी ज़रूरी योजनाओं के तहत नए एंटरप्रेन्योर को सपोर्ट किया जाए। ◉ प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत 2047…

Read More