publicuwatch24.-झिरियाकला। सतनाम समाज द्वारा ग्राम झिरियाकला में आयोजित परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने पूज्य जैतखाम की विधिवत पूजा-अर्चना कर गुरु घासीदास बाबा जी को नमन किया और उपस्थित जनसमुदाय को गुरु प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक भावना बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर जन्मे महान संत गुरु घासीदास बाबा जी ने समाज को सत्य, अहिंसा, करुणा और नैतिक आचरण जैसे उच्च जीवन मूल्यों का संदेश दिया। उनके उपदेश आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और समरस, समानता आधारित समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश देकर गुरु घासीदास बाबा जी ने जाति, भेदभाव और सामाजिक विषमताओं के खिलाफ चेतना जागृत की।
भावना बोहरा ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी का जीवन संघर्ष, त्याग और मानव कल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने समाज को अंधविश्वास, नशा और कुरीतियों से दूर रहने की सीख दी। आज के समय में उनके विचारों को आत्मसात करना और आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। विधायक ने
सतनाम समाज द्वारा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखने के प्रयासों की सराहना की। समारोह के दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग और गुरु वाणी का वाचन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समाज के वरिष्ठ जनों ने गुरु घासीदास बाबा जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सतनाम समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, शांति और समृद्धि की कामना के साथ समारोह का समापन किया गया।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
