publicuwatch24.-रायपुर। तेलीबांधा शूटआउट की सुपारी देने वाले गैंगस्टर मयंक सिंह को 9 जनवरी तक जेल भेज दिया गया है। रायपुर पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की। मयंक की 4 दिन की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया था। पुलिस का दावा है कि 4 दिनों की पूछताछ में मयंक ने शूट आउट को लेकर कई राज़ उगले हैं। जिनकी तस्दीक के लिए छानबीन करेगी।
मयंक सिंह कोई मामूली अपराधी नहीं है, बल्कि वह झारखंड के कुख्यात अमन साव गैंग का सबसे भरोसेमंद और खतरनाक गुर्गा माना जाता है। अपराध की दुनिया में उसका कद तब और बढ़ गया जब उसके तार सीधे लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ जैसे गैंगस्टर्स से जुड़ने लगे. मयंक सिंह मुख्य रूप से कोयला अंचल और बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारियों से वसूली (Extortion) का काम संभालता है। उसके खौफ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह जेल के अंदर से ही व्हाट्सएप और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए कारोबारियों को धमकी देता है और लेवी की मांग करता है. रायपुर में हुई फायरिंग भी इसी वसूली नेटवर्क का एक हिस्सा थी।
मयंक सिंह की बेखौफ मानसिकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 16 जून 2024 को जब उसके कुछ साथी गिरफ्तार हुए, तो उसने सीधे छत्तीसगढ़ की मीडिया को एक धमकी भरा ई-मेल भेज दिया था।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
