publicuwatch24.-रायगढ़। ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह 8 बजे से रायगढ़ विकासखण्ड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम छुहीपाली, बनोरा, महापल्ली, सियारपाली एवं गोपालपुर में कुल 1 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी और जनहितकारी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास की नई इबारत लिख रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि किसानों को लंबित धान बोनस का भुगतान, धान खरीदी की सीमा और समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत, गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास तथा गांवों में सड़क, स्कूल और सामुदायिक भवन जैसे बुनियादी ढांचे के निर्माण को तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें ईमानदारी, पारदर्शिता और बिना किसी कमीशन के जमीन पर उतारकर आम जनता के जीवन में ठोस और सकारात्मक बदलाव लाना है। इस दौरान उन्होंने गांवों में विकास के अन्य कार्य के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने सरपंच, सचिव और ग्रामीणों से कहा कि गांवों में जो भी निर्माण कराए जा रहे है उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो, जनपद पंचायत रायगढ़ अध्यक्ष सुजाता चौहान, सुखलाल चौहान, सरपंच जमना मिरी, सरपंच पार्वती निषाद, मधुलता पटेल, निकेतन प्रधान, तपस्विनी राजेश, सुरेश गोयल, पूनम सोलंकी, विकास केडिया, बृजेश गुप्ता, एसडीएम रायगढ़ महेश शर्मा, जनपद सीईओ सनत नायक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही सशक्त वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना का लाभ मिलने से महिलाएं न केवल अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की ओर भी कदम बढ़ा रही हैं। इससे घरेलू खर्चों में सहूलियत मिल रही है और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज ग्राम-छुहीपाली में 166, बनोरा में 442, महापल्ली में 601, सियारपाली में 430 एवं गोपालपुर में 447 इस तरह कुल 2086 महिलाएं महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही है। उक्त योजना से अब तक 4 करोड़ 59 लाख 22 हजार रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजी जा चुकी है।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
