Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Author: Publicuwatch Auther
publicuwatch24.-खैरागढ़। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम खैरबना में राजपरिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री ‘चाय वाले बाबा’ के बेबाक वक्तव्यों ने देशभर में धार्मिक विमर्श को नई दिशा दे दी है.पत्रकारों से बातचीत में आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री ने साफ शब्दों में कहा कि आज देश में सनातन हवा में तैर रहा है, लेकिन धर्म और पाखंड के फर्क को समझना जरूरी है. पहले सौ लोग कथा सुनते थे तो उनके भीतर अध्यात्म जागता था. आज लाखों सुन रहे हैं फिर भी अध्यात्म नहीं जाग रहा.…
publicuwatch24.-रायपुर। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का रायपुर एयरपोर्ट में भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री शेखावत रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा सिरपुर हेलीपैड, महासमुंद पहुंचेंगे। सिरपुर आगमन के पश्चात केंद्रीय मंत्री शेखावत सड़क मार्ग से सर्किट हाउस, सिरपुर पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात सर्किट हाउस में दोपहर भोज के लिए समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 01:00 बजे केंद्रीय मंत्री शेखावत सर्किट हाउस, सिरपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा 01:30 बजे भोरमदेव मंदिर के हेलीपैड, कबीरधाम पहुंचेंगे।
publicuwatch24.-रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में अहम बैठक ले रहेहैं। पिछले साल की तरह इस साल भी मुख्यमंत्री मंत्रालय के पांचवें फ्लोर पर बने नवनिर्मित ऑडिटोरियम में सुबह 11.30 बजे से सभी अफसरों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें सभी सचिवों के अलावा विभागाध्यक्ष, निदेशक और एमडी भी शामिल है। कल सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी संक्षिप्त सूचना में बताया गया था कि इस विचार-विमर्श में शासन की प्राथमिकताओं, भावी कार्ययोजनाओं और सुशासन से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह संवाद कार्यक्रम शासन की नीतियों और योजनाओं को और अधिक प्रभावी…
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। गीदम वेयरहाउस में 30 हजार क्विंटल चावल खराब मिला है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 18 करोड़ रुपए है। बीजापुर और सुकमा से शिकायत के बाद जांच में मामले का खुलासा हुआ। तीन स्टैक में फफूंद और सड़न की पुष्टि हुई है। 50 से ज्यादा मजदूरों से चावल साफ कर खपाने की तैयारी में है। गोदाम प्रभारी और ब्रांच मैनेजर नोटिस के बाद गायब हो गए है। फ्यूमीगेशन पर लाखों खर्च, फिर भी चावल सड़ा। अब सवाल उठ रहे कि क्या मिल से ही खराब आया था? क्या गुणवत्ता जांच में मिलीभगत हुई? पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गंभीर आरोप…
publicuwatch24.-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के सरपंच पर यह आरोप लगाया गया है। घटना से आहत पीड़िता ने जहर का सेवन कर लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुलौनी का है। पीड़िता का पति और परिवार बाहर गए हुए थे, महिला घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान गांव के सरपंच, धनेश साहू, घर में घुसकर उससे छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि सरपंच…
publicuwatch24.-बीजापुर। अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो को दूसरा करोड़पति मिल गया है। रांची के बिप्लव बिस्वास ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दिया है। बिप्लव ने चंद सेकंड में सवाल का जवाब दिया, जिससे सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि शो देखने वाले दर्शक भी हैरान रह गए। बता दें कि बिप्लव सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोस्टेड हैं। पहले फास्टेस्ट फिंगर राउंड जीतकर बिप्लब बिस्वास हॉटसीट पर बैठे। उन्होंने कहा कि वो शो शुरू करने से पहले अमिताभ बच्चन से गले मिलना…
publicuwatch24.-जगदलपुर। बस्तर सीट से कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल (51 वर्ष) ने मंगलवार सुबह स्टेट बैंक चौक स्थित अपने निवास पर आत्मघाती कदम उठाते हुए धारदार औजार से शरीर पर चोट पहुंचाकर खुदको लहूलुहान कर लिया। उनके हाथ, पेट और गले में गहरी चोट आई है। उन्हें जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। उपचार कर रही चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने स्वजन से घटना को लेकर चर्चा की, जिसमें बताया…
publicuwatch24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और समयबद्ध बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर एवं समन्वित प्रयासों का वर्ष 2025 में सकारात्मक परिणाम सामने आया है। वर्ष भर में लंबित मामलों की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। न्यायालय की त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता से यह परिणाम सामने आया। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के नेतृत्व में मामलों के शीघ्र और प्रभावी निपटारे पर विशेष जोर दिया गया। न्याय में देरी, न्याय से वंचित करना है- के सिद्धांत को व्यवहार में उतारते हुए सुदृढ़ नीतिगत दिशा-निर्देश, सतत मॉनिटरिंग और…
publicuwatch24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि, नई सोच, नई शुरुआत और नए संकल्प के साथ यह नववर्ष आपके जीवन में खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य, सफलता और शांति लेकर आए। नववर्ष मंगलमय हो! PM मोदी ने नए साल 2026 की देशवासियों को शुभकामनाएं दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी , शांति और खुशहाली की प्रार्थना की. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! आगामी वर्ष आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि…
publicuwatch24.-भिलाई। कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने का सराहनीय प्रयास स्वर्गीय सरबती देवी बनारसी दास फरमानिया चैरिटेबल ट्रस्ट (पेंड्रा) द्वारा किया गया। ट्रस्ट की ओर से 30 दिसंबर को दुर्ग जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत लगभग 650 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। इस पहल से ठंड से जूझ रहे बच्चों को बड़ी राहत मिली और पूरे क्षेत्र में मानवीय संवेदना व सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश गया। स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन नवागांव (पुरदा) स्थित स्कूल परिसर में किया गया, जहां बोरी तहसील के शासकीय प्राथमिक शाला, शासकीय माध्यमिक/हायर सेकेंडरी स्कूल नवागांव,…