publicuwatch24.-जगदलपुर। बस्तर सीट से कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल (51 वर्ष) ने मंगलवार सुबह स्टेट बैंक चौक स्थित अपने निवास पर आत्मघाती कदम उठाते हुए धारदार औजार से शरीर पर चोट पहुंचाकर खुदको लहूलुहान कर लिया। उनके हाथ, पेट और गले में गहरी चोट आई है। उन्हें जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।
उपचार कर रही चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने स्वजन से घटना को लेकर चर्चा की, जिसमें बताया गया कि कुछ माह पहले उनकी माता का देहांत हुआ था। उसके बाद से वह मानिसक तनाव में थीं। पिछले कुछ समय से वह अस्वस्थ चल रही थीं। घटना सुबह सात बजे की बताई गई है। विधायक लखेश्वर बघेल घर पर ही थे। वह किसी कार्य से कमरे में गए तो देखा सुमित्रा बाथरूम के पास अचेत अवस्था में पड़ी थीं और उनके हाथ, पेट और गले से रक्तस्राव हो रहा था।वह तुरंत गाड़ी में पत्नी काे लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला सहित कई वरिष्ठ नेता भी अस्पताल पहुंच गए।
सुमित्रा कश्यप पेशे से शिक्षिका हैं। अस्पताल पहुंचे परिवार के कुछ लोगों से चर्चा करने पर बताया गया कि स्थिति ठीक है, लेकिन बेहतर उपचार के लिए रायपुर ले जाने की तैयारी है। शहर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार ने अस्पताल में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि पुलिस ने स्वजन से घटना की जानकारी ली है और मामले की जांच चल रही है।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
