publicuwatch24.-बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के सरपंच पर यह आरोप लगाया गया है। घटना से आहत पीड़िता ने जहर का सेवन कर लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुलौनी का है। पीड़िता का पति और परिवार बाहर गए हुए थे, महिला घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान गांव के सरपंच, धनेश साहू, घर में घुसकर उससे छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि सरपंच ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की। घबराई हुई पीड़िता चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने आरोपी को घर से भागते हुए देखा। घटना से आहत पीड़िता ने जहर खा लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
